दर्दनाक हादसा : नैनीताल में खाई में गिरी जीप, 7 लोगों की मौत हुई

By: Team Aapkisaheli | Posted: 17 Nov, 2023

दर्दनाक हादसा : नैनीताल में खाई में गिरी जीप, 7 लोगों की मौत हुई
नैनीताल। नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक में छीड़ाखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर आज सुबह एक जीप के खाई में गिरने की खबर है। हादसे में कई लोगों के मारे जाने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जीप में 9 लोग सवार थे। 7 लोगों की मौत हुई ।साथ ही कई लोग घायल भी हुए हैं। ग्रामीणों ने दो लोगों का रेस्क्यू किया है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

ग्रामीणों के अनुसार हादसे में कई लोग जान गंवा बैठे हैं। दुर्घटना की सूचना नवीन नाम के पीआरडी जवान ने दी है। मौके पर फिलहाल प्रशासनिक अमला पहुंच रहा है।

दरअसल, आज सुबह ये जीप सवारियों को लेकर जा रही थी। छीड़ाखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर जीप का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे जीप अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उसमें सवार यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीण ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी हादसे की सूचना दी। जिसके बाद गांव के लोगों ने खुद आनन-फानन में रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि, आज शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे ये सड़क हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि एक जीप खाई में गिर गई। ग्रामीणों ने खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दो घायलों को ग्रामीण रेस्क्यू कर सड़क पर लाए। स्थानीय निवासियों ने आशंका जताई है कि जीप के खाई में गिरने से कई लोगों की मौत हो सकती है।

--आईएएनएसये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...

लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0