कम दिखने के कारण अस्पताल पहुंचे जैक फॉलर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 02 Dec, 2019

कम दिखने के कारण अस्पताल पहुंचे जैक फॉलर
लॉस एंजेलिस। लव आईलैंड फेम अभिनेता जैक फॉलर कम दिखने के कारण किसी स्वास्थ्य संबंधित आशंका को लेकर अस्पताल पहुंच गए। मेट्रो डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर जैक की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह अस्पताल के बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे हैं, इसे लेकर उन्होंने खुलासा करते हुए इसकी वजह बताई।

उन्होंने पोस्ट के माध्यम से बताया, कितने लोगों ने मुझे सीधे मैसेज किया कि मैं ठीक तो हूं न, क्योंकि काफी दिनों से इंस्टाग्राम पर दिखाई नहीं दे रहा हूं। इतना ध्यान रखने के लिए शुक्रिया। इस बारे में एक अपडेट है। दुर्भाग्यवश मुझे मंगलवार की सुबह को सिर दर्द और कम दिखने के कारण अस्पताल जाना पड़ा। वहां जाकर मुझे पता चला कि मुझे मेंनिंजाइटिस था।

इसके साथ ही जैक ने बताया कि वह अभी आराम कर रहे हैं। (आईएएनएस)

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...

लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0