हिजबुल्ला के ठिकानों पर इजरायल ने किए हवाई हमले

By: Team Aapkisaheli | Posted: 26 , 2020

हिजबुल्ला के ठिकानों पर इजरायल ने किए हवाई हमले
येरुशलम। इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। ये हमले हिजबुल्ला द्वारा इजरायली सेना पर किए गए फायरिंग के विरोध में की गई जवाबी कार्रवाई है। इजरायल सैन्य बल के प्रवक्ता ने बताया, इजरायली सेना पर लेबनान की ओर से फायर किए गए, जिसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

इजरायली सेना ने कहा कि इसकी सेना ने लेबनान की ओर से हुई फायरिंग का करारा जवाब दिया।

हालांकि हिजबुल्ला की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

पिछले कुछ हफ्तों से इजरायल-लेबनान बोर्डर पर तनाव काफी बढ़ गया है। इजरायल ने कहा कि जुलाई महीने में हिजबुल्ला की ओर से इजरायल में घुसपैठ की कोशिश की गई, जिसका हिजबुल्ला ने खंडन किया है।  (आईएएनएस)

परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0