आईपीएल 2026 : केएल राहुल के पास पहुंची ऑरेंज कैप, सीजन में इन 5 बल्लेबाजों के नाम सबसे ज्यादा रन

By: Team Aapkisaheli | Posted: 02 May, 2026

आईपीएल 2026 : केएल राहुल के पास पहुंची ऑरेंज कैप, सीजन में इन 5 बल्लेबाजों के नाम सबसे ज्यादा रन
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शीर्ष क्रम में केएल राहुल एक मजबूत कड़ी साबित हुए हैं। सीजन की शुरुआत में कुछ मैचों में बड़ा स्कोर करने में असफल रहे राहुल अब पूरी तरह फॉर्म में लौट चुके हैं और हर मैच में अच्छी गति से रन बनाते हुए विपक्षी टीमों पर भारी पड़ रहे हैं। 

आईपीएल 2026 में शुक्रवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में 40 गेंदों पर 75 रन की तूफानी पारी खेल राहुल ने दिल्ली को 226 रन का लक्ष्य पाने में सफलता दिलायी। इस पारी के साथ ही राहुल के पास ऑरेंज कैप चली गई है। 

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच के बाद आइए देखते हैं कि अब तक किन पांच बल्लेबाजों ने सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। राहुल ने 9 मैचों की 9 पारियों में 54.12 की औसत और 185.83 के स्ट्राइक रेट से 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाते हुए 433 रन बनाए हैं और सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। 

राहुल ने पंजाब के खिलाफ 67 गेंदों पर नाबाद 152 रन की पारी खेली थी, जो आईपीएल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा दूसरे श्रेष्ठ स्कोरर हैं। अभिषेक ने 9 मैचों की 9 पारियों में 425 रन बनाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के ही हेनरिक क्लासेन तीसरे नंबर पर हैं। क्लासेन ने 9 मैचों की 9 पारियों में 414 रन बनाए हैं। 

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 10 मैचों की 10 पारियों में 404 रन बनाकर चौथे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली 9 मैचों की 9 पारियों में 379 रन बनाकर पांचवें स्थान पर हैं। इस सूची में सिर्फ हेनरिक क्लासेन ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो मध्यक्रम में खेलते हैं, अन्य सभी 4 अपनी टीमों के लिए पारी की शुरुआत करते हैं। सूची में आने वाले समय में निश्चित ही बदलाव होगा। -आईएएनएस

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...

पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0