रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने हटाई फोटो और नाम, चहल परेशान

By: Team Aapkisaheli | Posted: 13 Feb, 2020

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने हटाई फोटो और नाम, चहल परेशान
बेंगलुरू। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया के कई अकाउंट्स से अपना प्रोफाइल फोटो और नाम हटा लिया है। इससे न सिर्फ उसके प्रशंसक बल्कि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी हैरान हैं। न्यूजीलैंड दौरे से लौट रहे चहल ने ट्वीट कर लिखा, अरे आरसीबी, ये क्या गुगली है? आपकी प्रोफाइल फोटो और इंस्टाग्राम पोस्ट कहां गई?

विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर की टीम ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल का नाम बदल दिया है जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया।

अकाउंट ने अपनी डिस्प्ले पिक्चर और कवर फोटो को भी हटा दिया है और नाम बदल कर केवल रॉयल चैलेंजर्स कर दिया। यही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर किया गया है। (आईएएनएस)

गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0