एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों में कमान

By: Team Aapkisaheli | Posted: 10 July, 2026

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, सलीमा टेटे के हाथों में कमान
स्पोर्ट्स डेस्क। नईदिल्ली 

हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को जापान में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स ऐची-नागोया 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान कर दिया है। सलीमा टेटे को टीम की कमान सौंपी गई है। सलिमा टेटे को को एशियन गेम्स के लिए टीम की कप्तानी सौंपी गई है। उन्होंने भारतीय टीम को पिछले महीने न्यूजीलैंड में एफआईएच नेशंस कप जिताने में अहम रोल अदा किया था। हाल ही में पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित की गईं सविता और बीचू देवी खारिबाम को टीम में दो गोलकीपर के तौर पर रखा गया है। 

टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने चुनी गई 20 सदस्यीय टीम पर अपने विचार शेयर करते हुए कहा, हमारे पास एक ऐसा ग्रुप है जिसमें जूनियर, अनुभवी खिलाड़ियों और सीनियर खिलाड़ियों के बीच अच्छा संतुलन है, जो लगातार एक-दूसरे से बेस्ट निकलवाने के लिए काम कर रहे हैं। 

डिफेंस में सुशीला चानू पुखरामबम, इशिका चौधरी और ज्योति के अलावा लालथंतलुआंगी और शिल्पी डबास को जगह दी गई है, जिन्होंने एफआईएच नेशंस कप के दौरान सीनियर टीम में डेब्यू किया था। उन्हें टूर्नामेंट में अपने अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। 

मिडफील्ड में, कप्तान सलीमा के साथ निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनीता टोप्पो, नेहा और दीपिका सोरेंग को शामिल किया गया है। फॉरवर्ड लाइन में लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग को जगह दी गई है। 

चीफ कोच मारिन ने आगे कहा, खिलाड़ियों के इस ग्रुप ने हाल के महीनों में दिखाया है कि उनके पास अच्छी फॉर्म और फिटनेस है। हमें भरोसा है कि यह टीम एशियन गेम्स में चुनौती के लिए तैयार है। 

20वें एशियन गेम्स ऐची-नागोया 2026 के लिए भारत की 20 सदस्यीय टीम 

गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खारीबाम 

डिफेंडर: इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास 

मिडफील्डर: निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, दीपिका सोरेंग 

फॉरवर्ड: लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग 

-आईएएनएस

आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार

सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0