कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी इमरान सरकार : बिलावल

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 Jan, 2020

कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी इमरान सरकार : बिलावल
कराची। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। बिलावल ने सिंध प्रांत में ठट्टा जिले के धाबेजी में एक कार्यक्रम में मंगलवार को कहा कि कठपुतली सरकार कामकाज में बुरी तरह असफल रही है। उन्होंने कहा कि संघीय सरकार अपने ही कुकर्मो के कारण कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी और गिर जाएगी।

उन्होंने दावा किया कि सिंध के साथ एक उपनिवेश जैसा व्यवहार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संघीय सरकार के लिए बेहतर होता कि वह दूसरों के काम ने टांग अड़ाने के बजाय अपने काम से मतलब रखती। उल्लेखनीय है कि सिंध में पीपीपी की सरकार है।

पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टों के बेटे बिलावल ने कहा कि वे लगभग एक साल से चेतावनी दे रहे हैं कि पीटीआई सरकार अक्षम है और वह देश नहीं चला सकती। उन्होंने कहा कि हालिया गेंहू संकट से इस सरकार की नाकामी साबित हो गई है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में गेंहू के आटा की कीमत 800 रुपये से 1,200 रुपये प्रति 20 किलोग्राम है, और इसमें प्रति किलोग्राम 20 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि देश में अन्य प्रांतीय सरकारों की अपेक्षा सिंध प्रांत में पीपीपी सरकार बेहतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को समझने के लिए उन्होंने प्रांत के सभी भागों का दौरा करने की योजना बनाई है। (आईएएनएस)

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार

जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0