जल्द ही एक हिंदी फिल्म करने वाला हूं : धनुष

By: Team Aapkisaheli | Posted: 05 Jun, 2019

जल्द ही एक हिंदी फिल्म करने वाला हूं : धनुष
मुंबई। अभिनेता धनुष जल्द ही किसी हिंदी फिल्म के लिए काम कर सकते हैं। आखिरी बार उन्हें आर. बाल्की की हिंदी फिल्म ‘शमिताभ’ में देखा गया था।

‘द एक्स्ट्रा ऑडिनरी जर्नी ऑफ द फकीर’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके से इतर धनुष ने इस बारे में बात की। इस समारोह में धनुष के साथ फिल्म के निर्देशक केन स्कॉट और संगीतकार अमित त्रिवेदी मौजूद थे।

ऐसा कहा जा रहा है कि वह ‘रांझणा’ के निर्देशक आनंद एल राय के साथ किसी हिंदी फिल्म में फिर से काम करने वाले है, तो इसके जवाब में धनुष ने कहा, ‘‘हां, मैं कुछ ही दिनों में उनके साथ काम करने वाला हूं, लेकिन इसके अलावा मुझे एक अच्छी स्क्रिप्ट की भी प्रतीक्षा है। मैं एक हिंदी फिल्म कर रहा हूं और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।’’

‘द एक्स्ट्रा ऑडिनरी...’ धनुष की पहली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म है। इस पर धनुष ने कहा, ‘‘यह मेरे लिए सीखने का काफी अच्छा अनुभव रहा।’’

(आईएएनएस)

जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां

महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0