जैक स्नायडर की फिल्म में नजर आएंगी हुमा

By: Team Aapkisaheli | Posted: 30 May, 2019

जैक स्नायडर की फिल्म में नजर आएंगी हुमा
मुंबई। अमेरिकन फिल्म निर्माता जैक स्नायडर की फिल्म ‘आर्मी ऑफ द डेड’ में काम के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी को चुना गया है। इसमें काम करने के लिए हुमा काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि वह शूटिंग शुरू होने का अब और इंतजार नहीं कर सकती हैं।

इस फिल्म में हुमा एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगी और शायद इस तरह की भूमिका को उन्होंने इससे पहले पर्दे पर नहीं निभाया है।

इस फिल्म में हुमा के साथ एला पुर्नेल, एना डे ला रेगुएरा और थियो रॉसी जैसे कलाकार भी हैं।

‘आर्मी ऑफ द डेड’ के माध्यम से स्नायडर, जॉम्बी शैली में फिर से अपनी वापसी करने जा रहे हैं, इससे पहले ‘डॉन ऑफ द डेड’ से उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा था।

हुमा ने एक बयान में कहा है, ‘‘इस अवसर को पाकर मैं अत्यंत विनम्र और उत्साहित हूं। मैं जैक स्नायडर की बहुत बड़ी फैन हूं और शूटिंग के शुरू होने का इंतजार अब मुझसे और नहीं हो रहा है।’’
(आईएएनएस)

गोरापन पल भर में...अब आपके हाथों में

गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0