गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 15 Jun, 2026

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई 

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। मुंबई एयरपोर्ट पर सुनीता आहूजा अपने पालतू चिहुआहुआ डॉग के साथ नजर आईं। इस दौरान वह फोटोग्राफर्स से हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करती दिखीं। उन्होंने अपने डॉग को गोद में लेकर प्यार किया और बाद में कार की अगली सीट पर आराम से बैठाया। 

इसी दौरान सुनीता ने मुस्कुराते हुए कहा, मैं अपनी सारी प्रॉपर्टी इसके (कुत्ते) के नाम कर दूंगी। उनकी इस बात पर एक फोटोग्राफर ने मजाक में पूछा, फिर कृष्णा भैया का क्या होगा? इस पर सुनीता ने कहा कि कृष्णा अभिषेक के पास सब कुछ है और वह उनसे भी बड़े इंसान बनेंगे। उन्होंने कहा, वह मेरा बेटा है। उसके पास बहुत कुछ है। अब तो मुझे उसी से लेना है। कृष्णा मुझसे भी बड़ा इंसान है। भगवान उसे और ऊंचाइयां दें। जब तक मैं जिंदा हूं, वह हमेशा सफल रहेगा। 

गौरतलब है कि अप्रैल में प्रसारित शो लाफ्टर शेफ्स फन अनलिमिटेड के दौरान सुनीता आहूजा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक तथा उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के बीच वर्षों पुराना पारिवारिक विवाद खत्म हो गया था। शो के दौरान सुनीता को मंच पर देखकर कृष्णा भावुक हो गए थे। उन्होंने अपनी मामी से वर्षों में हुई किसी भी गलती के लिए माफी मांगी थी। 

इसके जवाब में सुनीता ने कृष्णा को अपना बेटा बताते हुए उन्हें माफ कर दिया और सभी से पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने की अपील की। बता दें कि सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के बीच करीब 14 साल पुराना पारिवारिक विवाद कई बार सार्वजनिक रूप से भी सुर्खियों में रहा था। कृष्णा, गोविंदा की बड़ी बहन के बेटे हैं और अभिनेता के साथ उनका गहरा पारिवारिक रिश्ता रहा है। -आईएएनएस

महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज

सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!

गर्लफ्रैंड बनने के बाद लडकियों में आते हैं ये 10 बदलाव


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0