चुनाव के बाद जी7 समिट होने की संभावना :डोनाल्ड ट्रंप

By: Team Aapkisaheli | Posted: 12 , 2020

चुनाव के बाद जी7 समिट होने की संभावना :डोनाल्ड ट्रंप
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जी-7 शिखर सम्मलेन (समिट) की बैठक संभवत: नवंबर में चुनाव होने के बाद होगी। कोरोना महामारी के कारण इस समिट के आयोजन पर असर पड़ा है। पहले यह बैठक इस साल की शुरुआत में होने वाली थी।

पोलिटिको न्यूज के मुताबिक, सोमवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि व्हाइट हाउस ने कई लोगों को आमंत्रित किया था और कुछ तो पहले ही उनका निमंत्रण स्वीकार कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, मैं चुनाव के कुछ समय बाद इसका आयोजन करने को लेकर ज्यादा इच्छुक हूं।

उन्होंने कहा, हम चुनाव के बाद इसे करने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि यह जी7 के लिए एक बेहतर माहौल है।

राष्ट्रपति ने मई में घोषणा की थी कि वह जी7 नेताओं के शिखर सम्मेलन को स्थगित कर रहे हैं। उन्होंने इसे पुरानी परिपाटी वाला बताया था और कहा था कि वह भारत सहित अधिक देशों को बैठक में आमंत्रित करना चाहते हैं।

उन्होंने तब कहा कि शिखर सम्मेलन संयुक्त राष्ट्र महासभा के पहले या बाद में सप्ताहांत पर आयोजित किया जा सकता है, जो 15 सितंबर को शुरू होने वाला है, या नवंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बाद हो सकता है।

ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिका, जापान, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली, कनाडा और जर्मनी को मिलाकर बने समूह के भीतर और देशों को देखना चाहेंगे।

उन्होंने कहा कि वह भारत, आस्ट्रेलिया, रूस और दक्षिण कोरिया को बैठक में आमंत्रित करना चाहते हैं और यह जी11 या जी10 हो सकता है। (आईएएनएस)

उफ्फ्फ! ऐश ये दिलकश अदाएं...

5 कमाल के लाभ बाई करवट सोने के...

गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0