फीफा वर्ल्ड कप: केप वर्डे ने राउंड ऑफ 32 में पहुंचकर रचा इतिहास, गोलरहित ड्रॉ रहा सऊदी अरब के खिलाफ मैच

By: Team Aapkisaheli | Posted: 27 Jun, 2026

फीफा वर्ल्ड कप: केप वर्डे ने राउंड ऑफ 32 में पहुंचकर रचा इतिहास, गोलरहित ड्रॉ रहा सऊदी अरब के खिलाफ मैच
स्पोर्ट्स डेस्क। ह्यूस्टन 

केप वर्डे ने सऊदी अरब के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ के साथ ही फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट स्टेज में पहुंचकर इतिहास रच दिया। ग्रुप एच में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद केप वर्डे का राउंड ऑफ 32 में गत चैंपियन अर्जेंटीना से सामना होगा। ग्रुप स्टेज में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद, केप वर्डे ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 

वह अपने वर्ल्ड कप डेब्यू में बिना कोई मैच हारे राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाली तीसरी अफ्रीकी टीम बन गई है। यह प्रदर्शन देश के फुटबॉल इतिहास में एक यादगार पल बन गया है और इसे एक “ड्रीम रन” माना जा रहा है। केप वर्डे ने तीन प्वाइंट्स के साथ ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया, जो दो बार के विजेता उरुग्वे और 2034 वर्ल्ड कप के मेजबान सऊदी अरब से एक पॉइंट ज्यादा था। 

इस तरह उन्होंने ग्रुप स्टेज में बिना हारे यादगार प्रदर्शन किया। अब उनका मुकाबला गुरुवार, 3 जुलाई को मियामी स्टेडियम में लियोनेल मेसी की अगुवाई में स्टार खिलाड़ियों से सजी अर्जेंटीना से होगा। यह उनके देश के फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा और अहम मैच होगा। सऊदी अरब के खिलाफ मैच में केप वर्डे ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। 

विली सेमेडो ने कई बार गोल करने की कोशिश की, लेकिन सऊदी गोलकीपर मोहम्मद अल ओवैस ने बेहतरीन बचाव किए। पहले हाफ में केप वर्डे ने एक लंबी दूरी का शॉट भी मारा, जो टॉप कॉर्नर से थोड़ा बाहर चला गया। सऊदी अरब को मैच के बीच बड़ा झटका लगा जब डिफेंडर हसन अल तंबकती बिना किसी टकराव के अचानक मैदान पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर की मदद से बाहर ले जाया गया, जिससे टीम का डिफेंस कमजोर पड़ गया। इसके बावजूद सऊदी अरब ने अंतिम मिनटों तक बचाव करने की कोशिश जारी रखी। 

गोलकीपर अल ओवैस ने कई शानदार सेव किए और अपनी टीम की हार को टालने में सफल रहे। आखिरकार मैच का अंत गोलरहित ड्रॉ पर हुआ,जिसके बाद केप वर्डे के समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। आखिरकार मैच 0-0 से ड्रॉ रहा, और इसी एक अंक ने केप वर्डे को नॉकआउट स्टेज में पहुंचा दिया। जैसे ही अंतिम सीटी बजी, टीम और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। -आईएएनएस

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सफेद रंग के लिबास में

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0