पुराने जूतों को भी नहीं फेंकतीं ईवा लोंगोरिया, उनके लिए है विशेष अलमारी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 07 Apr, 2021

पुराने जूतों को भी नहीं फेंकतीं ईवा लोंगोरिया, उनके लिए है विशेष अलमारी
लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री इवा लोंगोरिया ने खुलासा किया है कि वह कभी भी अपने किसी भी जूते को हटा या फेंक नहीं पातीं हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने पुराने जूतों को रखने के लिए एक विशेष अलमारी भी रखी है। ईवा ने पीपुल मैगजीन को बताया, मैं कभी अपने जूतों को अलविदा नहीं कहती हूं। बस मैं उन्हें धन्यवाद देकर एक अलग अलमारी में रख देती हूं। मुझे लगता है कि मुझे फुटवियर इकट्ठे करना पसंद है।

वह कहती हैं कि लुईबुटिन (मशहूर शू ब्रांड) के साथ तो मेरा खास रिश्ता है। मुझे लगता है कि हम दोनों साथ-साथ आगे बढ़े हैं। ईवा ने आगे कहा, मुझे लगता है कि जब मैंने प्रसिद्धि पानी शुरू की थी, तभी वह भी बहुत मशहूर हो रहा था। मुझे लगता है कि हम दोनों के साथ विकसित होने के कारण हमारे बीच एक रिश्ता है। मैं अभी भी लुईबुटिन के बहुत सारे फुटवियर इकट्ठे करना चाहती हूं। मैं अभी भी उसका वो प्रमुख जोड़ा खरीदना चाहती हूं लेकिन मेरा पैर बहुत छोटा होने के कारण वह हमेशा बिक जाता है। (आईएएनएस)

आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप

क्या देखा अपने: दिव्यांका त्रिपाठी का ये नया अदांज

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0