मुझे चाइनीज मत बोलो, मैं इंडियन हूं... मां ने बनाया था वीडियो, बेटी का जवाब सुनकर भावुक हुए लोग

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 , 2026

मुझे चाइनीज मत बोलो, मैं इंडियन हूं... मां ने बनाया था वीडियो, बेटी का जवाब सुनकर भावुक हुए लोग

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर की छोटी-सी बच्ची करगा टिंकल गोंगो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। टिंकल ने एक वीडियो में लोगों से कहा कि उसे चाइनीज न कहा जाए। उसका यह मासूम और भावुक वीडियो पूरे देश में वायरल हो गया। 

टिंकल ने कहा, भैया ने मुझे चाइनीज कहा, तो मैंने उनसे कहा, मुझे चाइनीज मत बोलो, मुझे इंडियन बोलो। टिंकल की मां ने बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका वीडियो इतना वायरल हो जाएगा। टिंकल की मां ने कहा, टिंकल को भी थोड़ा बुरा लगा था। उस दिन मैं अपनी बेटी का आइसक्रीम खरीदते हुए वीडियो बना रही थी। बेटी ने आइसक्रीम के लिए 10 रुपए मांगे। मैंने उसे पैसे दिए, उसके आइसक्रीम खरीदने का वीडियो बनाया और फिर पोस्ट कर दिया। वीडियो पोस्ट करने के बाद किसी ने कमेंट किया, ये चाइनीज बच्ची हिंदी क्यों बोल रही है? क्या चाइनीज बच्चा हिंदी बोलता है? 

टिंकल की मां ने बताया, मैंने टिंकल से कहा, टिंकल, कोई तुम्हें चाइनीज बच्ची कह रहा है। टिंकल बहुत उदास हो गई और बोली, हम चाइनीज नहीं हैं, हम इंडियन हैं। इसके बाद टिंकल ने खुद कहा, मम्मी मैं भी वीडियो बनाऊंगी। और फिर टिंकल ने वीडियो में बोल दिया कि मुझे चाइनीज मत बोलो हम इंडियन ही हैं। चाइनीज बोलने से मेरा मन दुखी होता है। 

टिंकल की मां ने कहा, हम लोग अरुणाचल में हैं, और अरुणाचल भी इंडिया का हिस्सा ही है ना। करगा टिंकल गोंगो इटानगर से हैं, जिसने नॉर्थ ईस्ट इंडिया के लोगों को चाइनीज कहने पर एक भावुक वीडियो बनाकर पूरे देश का ध्यान खींचा। उसकी सच्ची और सीधी बात ने लोगों के दिलों को छू लिया। इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। टिंकल का यह वीडियो नॉर्थ ईस्ट के लोगों की भावना को दर्शाता है, जो अक्सर इस तरह की टिप्पणियों का सामना करते हैं। -आईएएनएस

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...

महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0