मुझे 8 साल से टीबी थी और मैं अनजान था : अमिताभ बच्चन

By: Team Aapkisaheli | Posted: 20 , 2019

मुझे 8 साल से टीबी थी और मैं अनजान था : अमिताभ बच्चन
मुंबई। मेगास्टार अमिताभ बच्चन को आठ साल तक यह पता नहीं था कि वह टीबी जैसी बीमारी से पीडि़त थे और उन्होंने कहा कि उन्हें यह बात लोगों को बताने में बुरा नहीं लगता कि वह टीबी के मरीज रह चुके हैं।

अमिताभ एनडीटीवी के ‘स्वास्थ्य इंडिया’ की लॉन्चिग के मौके पर डॉक्टर हर्षवर्धन से बातचीत कर रहे थे, और उन्होंने उनसे आग्रह किया कि नियमित जांच के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि शुरुआत में ही बीमारी का पता चल सके।

बिग बी ने कहा, ‘‘मैं हर समय अपने व्यक्तिगत उदाहरण को सबके सामने लाता रहता हूं और कोशिश करता हूं कि आप सबको इसके प्रति जागरूक कर सकूं और मुझे यह सार्वजनिक तौर पर कहते हुए बुरा नहीं लगता है कि मैं एक टीबी का और हेपेटाइटिस बी का मरीज रहा हूं।’’

अमिताभ (76) कई सारे स्वास्थ्य अभियानों जैसे पोलियो, हेपेटाइटिस-बी, टीबी और मधुमेह से जुड़े रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन बीमारियों की जांच करवाएं और इलाज करवाएं।

(आईएएनएस)

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद

क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0