संगीत प्रेमियों को हमेशा कुछ अलग देने की कोशिश रही है : दलेर मेहंदी

By: Team Aapkisaheli | Posted: 20 Jan, 2021

संगीत प्रेमियों को हमेशा कुछ अलग देने की कोशिश रही है : दलेर मेहंदी
मुंबई । जाने-माने गायक दलेर मेहंदी ने अपने एक और जबरदस्त गाने के साथ अपनी वापसी की है, जिसका नाम इश्क नचावे है। उनका कहना है कि उनकी कोशिश हमेशा संगीत प्रेमियों को कुछ अलग अनुभव कराने की रही है। दलेर मेहंदी कहते हैं, इश्क नचावे एक बहुत ही जबरदस्त गाना है, जिस पर आपके कदम जरूर थिरकेंगे। मैंने संगीत प्रेमियों को हमेशा कुछ अलग और अनोखा अनुभव दिलाने का प्रयास किया है और अपने इस नए गाने के साथ भी अपनी इसी कोशिश को मैंने जारी रखा है।

इश्क नचावे को दलेर ने ही गाया है, उन्होंने खुद ही इसे लिखा है और कम्पोज भी किया है। 21 जनवरी, 2021 को यह गाना रिलीज किया जाएगा।

दलेर मेहंदी बोलो तारा तारा, तुनक तुनक तुन, हो जाएगी बल्ले बल्ले और दंगल जैसे कई बेहतरीन गानों के लिए मशहूर हैं।

इस गाने ने स्वतंत्र म्यूजिक की श्रेणी में इरॉस नाओ म्यूजिक में कदम रखा है। (आईएएनएस)

महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज

गोपी बहू कितना ग्लैमर अवतार देखकर चौंक जाएंगे आप!

जानिए अपनी Girlfriend के बारे में 8 अनजानी बातें


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0