रक्षा समिति में प्रज्ञा की नियुक्ति पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

By: Team Aapkisaheli | Posted: 21 Nov, 2019

रक्षा समिति में प्रज्ञा की नियुक्ति पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति
नई दिल्ली। भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति के लिए नामित किए जाने पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला बोलते हुए गुरुवार को कहा कि यह विडंबना है कि इस तरह के सदस्य को उन्होंने जगह दी, जबकि उनके पास कई साफ छवि वाले नेता हैं। कांग्रेस सचिव प्रणव झा ने आईएएनएस से कहा, यह विडंबना है कि ऐसे इंसान को सरकार ने रक्षा समिति में जगह दी है।

झा ने कहा कि ऐसे लोगों को कोई भी पार्टी जगह नहीं देती है, लेकिन भाजपा ने दी है।

कांग्रेस नेता ने कहा, ऐसे लोगों को सामने लाना, जिनके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा चल रहा है, लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। संविधान सभी चीजों का मार्गदर्शन नहीं कर सकता है, ऐसे में कुछ फैसले नैतिकता के आधार पर भी लिए जाते हैं।

झा ने आगे कहा, भाजपा ने 303 सीट जीती है, उनके पास कई विकल्प थे, जिनकी छवि साफ है, जिन पर कोई मुकदमा नहीं चल रहा है। उन्हें रक्षा समिति में लिया जाना चाहिए था।

उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा 21 अक्टूबर को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, रक्षा मंत्रालय की 21 सदस्यीय संसदीय सलाहकार समिति का नेतृत्व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं।

इस समिति में साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को हराने वाली प्रज्ञा ठाकुर भी शामिल हैं।

समिति में विपक्षी नेता फारूक अब्दुल्ला, टीएमसी के सौगत रॉय, डीएमके के ए. राजा और राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार भी हैं।

लोकसभा चुनाव के दौरान ठाकुर ने अपने आपत्तिजनक बयानों से कई बार विवाद खड़ा किया था।

इस दौरान सबसे बड़ा विवाद तब हुआ था, जब प्रज्ञा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था।

हालांकि प्रज्ञा के इस बयान के बाद भाजपा ने उन्हें एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था। (आईएएनएस)

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद

10 टिप्स:होठ रहें मुलायम, खूबसूरत व गुलाबी

उफ्फ्फ! दीपिका का इतने हसीन जलवे कवर पेज पर...


Mixed Bag

  • विदेशी बाजारों में मचा देसी चारपाई का डंका सादगी से लक्जरी तक का अनोखा सफरविदेशी बाजारों में मचा देसी चारपाई का डंका सादगी से लक्जरी तक का अनोखा सफर
    पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलिया अमेरिका और यूरोप के देशों में चारपाई का क्रेज तेजी से बढ़ा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण सस्टेनेबिलिटी है क्योंकि आज की दुनिया ऐसे फर्नीचर की तलाश में है जो पर्यावरण को नुकसान न पहुँचाए। लकड़ी और सूती या जूट की रस्सियों से बनी यह खाट इस मानक पर पूरी तरह खरी उतरती है।...
  • Home Decor : आपके आशियाने में कांच की खनक 2026 का सबसे बड़ा होम डेकोर ट्रेंडHome Decor : आपके आशियाने में कांच की खनक 2026 का सबसे बड़ा होम डेकोर ट्रेंड
    जी हां वही रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां जो अब तक सिर्फ कलाइयों की शोभा बढ़ाती थीं अब आपके लिविंग रूम से लेकर डाइनिंग एरिया तक को एक नया और जादुई अंदाज़ दे रही हैं। एथनिक ग्लैम और सस्टेनेबल लिविंग के संगम ने इस पुराने शिल्प को एक आधुनिक पहचान दी है।...
  • गर्मियों में चाहिए सुकून भरी नींद तो ऐसे चुनें अपनी बेडशीटगर्मियों में चाहिए सुकून भरी नींद तो ऐसे चुनें अपनी बेडशीट
    नींद के विशेषज्ञों का मानना है कि रात के समय हमारे शरीर का तापमान प्राकृतिक रूप से कम होना चाहिए ताकि हम गहरी नींद में जा सकें। लेकिन अगर आपकी बेडशीट का फैब्रिक गलत है तो वह शरीर की गर्मी को बाहर निकलने नहीं देता जिससे पसीना आता है और नींद बार-बार टूटती है।...
  • रेसिपी : मिनटों में तैयार करें अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का इंस्टेंट अचाररेसिपी : मिनटों में तैयार करें अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का इंस्टेंट अचार
    यह एक झटपट बनने वाला इंस्टेंट पिकल है जिसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च के तीखेपन को मूंगफली के तेल और भुने हुए मसालों (सौंफ, राई, मेथी) के साथ संतुलित किया गया है। बिना धूप में सुखाए इसे मात्र 20 मिनट के भीतर तैयार किया जा सकता है, जो पराठों और सादे चावल के साथ बेहतरीन स्वाद देता है।...

Ifairer