न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के कोच बने बॉब कार्टर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 06 , 2019

न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के कोच बने बॉब कार्टर
वेलिंग्टन। बॉब कार्टर को न्यूजीलैंड में 2021 में होने वाले आईसीसी महिला विश्व कप के अंत तक के लिए न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
 
कार्टर ने पुरुष की टीम के साथ दो बार सहायक कोच के रूप में काम किया है। आस्ट्रेलिया के हालिया दौरे पर वह महिला टीम के अंतरिम कोच थे और सर्दियों में टीम के साथ हाई परफॉरमेंस कोच के रूप में काम कर रहे थे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एजेडसी) ने कार्टर के हवाले से बताया, मैं क्रिकेटरों के इस विशेष समूह में बहुत अधिक संभावनाएं देखता हूं।

कार्टर ने कहा, हमारे पास युवाओं और अनुभव का अच्छा मिश्रण है जिसे हम भुना सकते हैं और मैं महिला टीम के अगले अध्याय के बारे में बहुत सकारात्मक महसूस कर रहा हूं।

न्यूजीलैंड में टी-20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करने से पहले न्यूजीलैंड की महिला टीम गर्मीयों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलेगी।

कार्टर आधिकारिक तौर पर अपना काम शुरू कर चुके हैं। लिंकन में 22 सितंबर से टीम का प्रशिक्षण शिविर लगेगा। (आईएएनएस)

सावधान! रसोई में रखी ये 5 चीजें, बन सकती है जहर!

सफेद बालों से पाएं निजात: अपनाएं ये 7Home tips

ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0