दुर्गावती पर बोलीं भूमि, पहली बार मेरे कंधों पर है फिल्म

By: Team Aapkisaheli | Posted: 18 Feb, 2020

दुर्गावती पर बोलीं भूमि, पहली बार मेरे कंधों पर है फिल्म
मुंबई। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर जल्दी ही अपनी नई फिल्म दुर्गावती में दिखाई देंगी। यह फिल्म पूरी तरह से हीरोइन केंद्रित है। उनके पूरे कैरियर में पहली बार फिल्म की सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी। हालांकी, उन्होंने कहा कि इस बाबत वह दबाव महसूस नहीं कर रही हैं।

फैशन फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के वर्ष 2020 कैलेंडर लॉन्च के मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं भोपाल में दुर्गावती के लिए शूटिंग कर रही हूं। यह मेरे लिए एक नया नेरेटिव है, नई कहानी है। पहली बार मेरे कंधों पर पूरी फिल्म है और इससे जुड़कर मुझे बेहद खुशी हो रही है।

दबाव महसूस किए जाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, हालांकि, पूरी फिल्म पहली बार मेरे कंधों पर है, लेकिन मैं दबाव में नहीं हूं। और जभी भी आप किसी भी फिल्म की शूटिंग करते हैं, तो थोड़ा दबाव होता ही है कि आप पिछली से अच्छा करें।

इस फिल्म का निर्माण अक्षय कुमार, भूषण कुमार और विक्रम मल्होत्रा कर रहे हैं। (आईएएनएस)


क्या सचमुच लगती है नजर !

जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां

लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0