बंगाल: आसनसोल में भाजपा प्रत्याशी की कार पर हमला, अग्निमित्रा पॉल बोलीं- मुसलमान टीएमसी की निजी संपत्ति नहीं

By: Team Aapkisaheli | Posted: 23 Apr, 2026

बंगाल: आसनसोल में भाजपा प्रत्याशी की कार पर हमला, अग्निमित्रा पॉल बोलीं- मुसलमान टीएमसी की निजी संपत्ति नहीं
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच कई हिंसक घटनाएं हुई हैं। इसी कड़ी में भीड़ ने आसनसोल दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल को कार को निशाना बनाया। उनकी कार पर ईंटें और पत्थर फेंके गए, जिससे खिड़कियां टूट गईं। 

कार पर हुए हमले के बाद अग्निमित्रा पॉल ने आईएएनएस को बताया कि वे रहमतनगर इलाके में गई थीं। वहां पीछे से कार पर पत्थर फेंके गए, जिससे शीशा टूट गया। उन्होंने कहा, रहमत नगर अल्पसंख्यक बहुल इलाका है। हम वहां गए थे। एक ही इमारत में कई बूथ हैं। वहां निरीक्षण करने के बाद हम पास की ही एक दूसरी इमारत (रहमत नगर हाई स्कूल) में गए। वहां भी हमारा निरीक्षण पूरा हो गया था। जब हम कार में बैठकर बाहर निकले, तो पीछे से हम पर पत्थर फेंके गए, जिससे कार का शीशा टूट गया। 

अग्निमित्रा पॉल ने आगे कहा, हर चुनाव में तृणमूल यही करती है। यह हरकत तृणमूल ने ही की है। साल 2022 में जब उपचुनाव हुए थे, तब भी इसी तरह पत्थरबाजी की गई थी और कार को नुकसान पहुंचाया गया था। भाजपा प्रत्याशी ने यह भी बताया कि वे फिर से उस इलाके में जाएंगी, जहां कार पर हमला हुआ। 

इस दौरान, टीएमसी पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा, तृणमूल कांग्रेस को लगता है कि मुसलमान उनकी निजी संपत्ति हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। मुसलमानों पर भाजपा का भी अधिकार है, क्योंकि वे मेरे भाई हैं। इसलिए टीएमसी की कोई चाल नहीं चलेगी। 

इस घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसमें अग्निमित्रा पॉल की कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था। वहीं, अग्निमित्रा पॉल कार के सामने खड़ीं नजर आईं, जो घटना के बारे में लोगों से बात कर रही थीं। बाद में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। अग्निमित्रा पॉल ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस में अभी लिखित शिकायत नहीं दी है।

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके

पहने हों कछुआ अंगूठी तो नहीं होगी पैसों की तंगी...

तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0