बीबीएल : पर्थ स्कोचर्स से जुड़े लिविंगस्टोन

By: Team Aapkisaheli | Posted: 09 Nov, 2019

बीबीएल : पर्थ स्कोचर्स से जुड़े लिविंगस्टोन
मेलबर्न। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन ने बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी सीजन के लिए पर्थ स्कोचर्स के साथ करार किया है। लिविंगस्टोन ने एक बयान में कहा, बिग बैश के आगामी सीजन के लिए स्कोचर्स के साथ जुड़ने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं। यह एक ऐसा टूर्नामेंट है, जिसमें मैं हमेशा खेलना चाहता था और अब मैं पर्थ से जुड़ने के लिए और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता।

लिविंगस्टोन इस सीजन में स्काचर्स के जुड़ने वाले पहले अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।

पर्थ स्कोचर्स के मुख्य कोच एडम वोग्स ने कहा, लियाम को इस सीजन के लिए अपने साथ जोड़कर हम काफी खुश हैं। पिछले 12 महीनों के दौरान उन्होंने टी-20 में शानदार प्रदर्शन किया है।

26 वर्षीय लिपिंगस्टोन 2015 में उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने नांटिवक क्ल्ब के लिए 138 गेंदों में 350 रन की विशाल पारी खेली थी। (आईएएनएस)

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स

क्या देखा अपने उर्वशी रौतेला का गॉर्जियास अवतार

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0