एशियन गेम्स 2026 : मंधाना-ऋचा का गरजा बल्ला, फाइनल में भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर बनाए 216 रन

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 , 2026

एशियन गेम्स 2026 : मंधाना-ऋचा का गरजा बल्ला, फाइनल में भारतीय टीम ने 3 विकेट खोकर बनाए 216 रन

स्पोर्ट्स डेस्क। निशिन 

एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क के मैदान पर खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट विकेट खोकर 216 रन बनाए। 

भारतीय टीम को एक बार फिर स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 9.6 ओवर में 99 रन जोड़े। मंधाना खासतौर पर बेहतरीन लय में दिखाई दीं और उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से श्रीलंका की गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेला। शेफाली भी अच्छी लय में दिखीं और उन्होंने 3 चौके और तीन छक्कों की मदद से 29 गेंदों में 48 रन बनाए। 

शेफाली के पवेलियन लौटने के बाद भी मंधाना ने एक छोर से अपनी शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। मंधाना ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 79 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में भारतीय उपकप्तान ने चौके से ज्यादा छक्के लगाए। मंधाना के बल्ले से 7 छक्के आए, जबकि उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके लगाए। 

मंधाना ने इस दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 11 हजार रन भी पूरे किए। वह यह मुकाम हासिल करने वाली विश्व की पहली महिला खिलाड़ी बनीं। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरीं कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 17 गेंदों में 19 रन बनाने के बाद पवेलियन लौटीं। अंत के ओवरों में ऋचा घोष ने आतिशी बल्लेबाजी की। 

ऋचा ने सिर्फ 22 गेंदों का सामना करते हुए 49 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान ऋचा ने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, भारती फुलमाली एक छोर संभालकर खड़ी रहीं और उन्होंने 7 गेंदों में 7 रन बनाए। ऋचा-भारती ने मिलकर चौथे विकेट के लिए सिर्फ 19 गेंदों में 53 रनों की अटूट साझेदारी निभाई। श्रीलंका की ओर से गेंदबाजी में सुगंधिका कुमारी, कविशा दिलहारी और चमुदी प्रबोधा ने एक-एक विकेट चटकाया। -आईएएनएस

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके

गुलाबजल इतने लाभ जानकर, दंग रह जाएंगे आप...

जानिये, दही जमाने की आसान विधि


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0