एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कमाल, एशियन गेम्स इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 , 2026

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कमाल, एशियन गेम्स इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर

स्पोर्टस डेस्क। निशिन 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में इतिहास रच दिया है। स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और ऋचा घोष की दमदार पारियों के बूते भारतीय टीम ने एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 216 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। टीम को शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने एक बार फिर धमाकेदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 10 ओवर में 99 रन जोड़े। मंधाना अच्छी लय में नजर आईं और उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 30 गेंदों में पूरा किया। 

मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रनों की आतिशी पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 5 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाए। दूसरे छोर से शेफाली वर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी की। शेफाली ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके और तीन छक्कों की मदद से 48 रन बनाए। नंबर तीन पर खुद को प्रमोट करके बल्लेबाजी करने आईं कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 19 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, अंत में ऋचा घोष ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 49 रनों की विस्फोटक पारी खेली। 

ऋचा ने अपनी इस नाबाद पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। ऋचा ने भारती फुलमाली के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए महज 19 गेंदों में 53 रनों की अटूट साझेदारी निभाई और भारत को विशाल टोटल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा। भारत की ओर से इस पारी में कुल 13 छक्के लगे। इससे पहले, टीम इंडिया ने साल 2023 में हांगकांग के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 12 छक्के लगाए थे। -आईएएनएस

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे

जानिये, दही जमाने की आसान विधि

जानें 10 टिप्स: पुरूषों में क्या पसंद करती हैं लडकियां


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0