कपिल शर्मा ने अर्चना पूरन सिंह को चिढ़ाया तो मिला करारा जवाब

By: Team Aapkisaheli | Posted: 25 May, 2022

कपिल शर्मा ने अर्चना पूरन सिंह को चिढ़ाया तो मिला करारा जवाब
मुंबई । सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो की पूरा टीम जल्द ही अमेरिका के लिए रवाना होगी। अमेरिका टूर का जिक्र करते हुए शो के होस्ट कपिल शर्मा अर्चना पूरन सिह की टांग खींचते हैं और कहते हैं कि उनकी पूरी टीम अर्चना के बिना यूएस जा रही है।

कपिल के इस सवाल का जवाब देते हुए, अर्चना ने जवाब दिया कि मैं खुद के पैसे की टिकट लेकर जाऊंगी। मुझे प्रोड्यूसर या स्पॉन्सर के खर्चे पर जाने की जरूरत नहीं है।

इस पर कपिल ने पूछा, तो इस शो में खुद का पैसा लगाकर बैठी हो आप?

इस पर अर्चना ने कहा कि वह शो से कमाती हैं और फिर घूमने के लिए पैसे खर्च करती हैं।

हाल ही के एपिसोड में गुरु रंधावा, हनी सिंह और दिव्या खोसला कुमार स्पेशल गेस्ट के तौर नजर आएंगे।

इस बीच अर्चना, शेखर कपूर के साथ रियलिटी शो इंडियाज लाफ्टर चैंपियन में बतौर जज नजर आने वाली हैं।

--आईएएनएस

क्या देखा अपने: दीपिका पादुकोण का ग्लैमर अवतार

ब्लैक हैड्स को दूर करने के लिए घरेलू टिप्स

काली मिर्च से आकस्मि धन प्राप्ति के उपाय


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0