श्री रामायण कथा में माता सीता बनेंगी अंजलि अरोड़ा, कहा- ईश्वर के आशीर्वाद के रूप में मिला ये रोल
By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 , 2026

बॉलीवुड डेस्क। मुंबई अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा आगामी पौराणिक फिल्म श्री रामायण कथा में माता सीता का किरदार निभाने वाली है। अभिनेत्री का मानना है कि यह रोल उन्हें भगवान राम और हनुमान जी के आशीर्वाद से मिला है।
अभिनेत्री ने बताया कि वे हर मंगलवार को हनुमान मंदिर जाती हैं और प्रार्थना करती हैं कि जो चीज उनके हक की है, वही उन्हें मिले। साथ ही अभिनेत्री ने उस पल को भी याद किया जब निर्देशक अभिषेक सिंह उनके पास इस रोल के लिए आए थे और उन्हें माता सीता के रूप में उनकी एआई से बनी तस्वीर दिखाई थी।
अभिनेत्री ने कहा, जब मेरे लिए यह रोल मेकर्स लेकर आए, तो उन्होंने मुझे मेरी फोटो का एआई वर्जन दिखाया, जिसे देखकर मुझे हंसी आ गई थी। मैं खुद को पहचान भी नहीं पा रही थी। तो सर ने कहा, हां ये तुम ही हो। शुरुआत में तो मैंने सर से कहा भी था कि क्या आपको सच में लगता है कि मैं ये रोल कर पाऊंगी, तो सर ने मुझसे कहा था कि तुम कर सकती हो।
अभिनेत्री अंजलि अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने काफी समय लेने और सोचने के बाद ही इस रोल के लिए हामी भरी थी। उन्होंने कहा, तो फिर मैंने थोड़ा समय लिया, मैंने सोचा कि अगर मुझे ये चीज मिल रही है तो शायद ये एक आशीर्वाद है। क्योंकि मैं हमेशा हर मंगलवार को हनुमान मंदिर जाती हूं और मैं हमेशा प्रार्थना करती हूं कि मुझे वही मिले जो मेरे हक का है। तो शायद उन्होंने ही आशीर्वाद के रूप में मुझे ये रोल दिया है।
अभिनेत्री का कहना है कि उन्होंने मां सीता के रोल को पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश की है। साथ ही, मां सीता से जुड़े गुणों को समझने पर काम किया है। अभिनेत्री ने कहा, मैंने इसे पूरी तरह से खुद निभाने की कोशिश की है। सीता माता का हर गुण, उनका धैर्य, त्याग, हर धर्म के पालन को निभाने की कोशिश की है।
जब आप मेरे द्वारा निभाए रोल को सिनेमा में देखेंगी, तो आप बता पाएंगी कि कैसी परफॉर्मेंस है। हर एक्टर खुद परफॉर्म करता है और अपना बेस्ट देता है। अब ये दर्शकों के हाथ में है कि वो इसे स्वीकार करते हैं या नहीं, क्योंकि उन्हें ये पसंद आ भी सकता है और नहीं भी। हम एक एक्टर के तौर पर, हमें जो किरदार दिया गया है, हम उसके साथ न्याय कर रहे हैं या नहीं, ये हम पर है। -आईएएनएस
बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके
हर मर्द में छिपी होती है ये 5 ख्वाहिशें
जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!