अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने वोट डालने के बाद कहा, जनता तय करेगी किसे मिलेगी सत्ता

By: Team Aapkisaheli | Posted: 29 Apr, 2026

अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने वोट डालने के बाद कहा, जनता तय करेगी किसे मिलेगी सत्ता
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की 142 विधानसभा सीटों पर बुधवार को दूसरे चरण के तहत मतदान जारी है। बंगाल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अभिनेता-अभिनेत्री लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और आम नागरिकों से भी अपील कर रहे हैं कि वे पहले मतदान केंद्रों पर वोट करें, इसके बाद ही दूसरा काम। 

कोलकाता के बेहाला पश्चिम के बूथ नंबर 15 पर मशहूर अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने अपने माता-पिता और बहन के साथ वोट डाला। इस दौरान पूरा परिवार भी काफी खुश दिखाई दिया। अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी ने कहा कि मैं अपने परिवार के साथ यहां आई हूं; अभी-अभी सभी ने अपने मत का प्रयोग किया और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। यह मेरी अपनी जगह है, जहां मैं पली-बढ़ी हूं, और यहीं से वोट डाल रही हूं, इसलिए मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। 

मेरा मानना है कि जनता तय करेगी कि अगली सरकार उन्हें कैसी चाहिए। परिवर्तन के सवाल पर उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता तय करेगी क्या करना है। मैं परिवर्तन के बारे में कुछ नहीं जानती हूं, परिणाम 4 मई को आने वाले हैं, देखते हैं कि क्या होता है। दूसरी ओर अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी ने पोलिंग स्टेशन पर जाकर वोट डाला। 

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि सब कुछ बहुत बढ़िया चल रहा है। व्यवस्था ठीक से काम कर रही है, और मतदान बहुत ही व्यवस्थित तरीके से, शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से हो रहा है। मैं बहुत खुश हूं, खासकर इसलिए क्योंकि यह मेरे बेटे का पहला मतदान है। आज उसे अपना वोट डालने का अधिकार मिला। 

उन्होंने कहा कि मैं बंगाल की जनता से अपील करना चाहूंगा कि वे घर से बाहर निकले और मत का प्रयोग जरूर करें, क्योंकि यह हमारी जिम्मेदारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर 1 बजे तक करीब 61 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि, कुछ जगहों से छिटपुट हिंसा की खबरें भी सामने आई हैं। इसके अलावा बाकी पोलिंग स्टेशनों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। -आईएएनएस

बॉलीवुड डीवाज के फेवराइट बने झुमके

5 घरेलू उपचार,पुरूषों के बाल झडना बंद

7 कमाल के टिप्स: ऎसे संवारे लडके अपनी त्वचा...


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0