1 of 1 parts

गर्मियों में त्वचा की सही देखभाल: स्किन टाइप के अनुसार चुनें सही फेस वॉश

By: Team Aapkisaheli | Posted: 07 Sep, 2026

गर्मियों में त्वचा की सही देखभाल: स्किन टाइप के अनुसार चुनें सही फेस वॉश
गर्मियों के मौसम में तेज धूप पसीना और धूल-मिट्टी के कारण त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याएं सामने आने लगती हैं। इस मौसम में चेहरे पर अतिरिक्त तेल पिंपल्स मुहासे और रूखापन होना आम बात है। त्वचा को स्वस्थ तरोताजा और चमकदार बनाए रखने के लिए सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम है सही फेस वॉश का चुनाव। हर व्यक्ति की त्वचा की बनावट अलग होती है इसलिए किसी भी उत्पाद का इस्तेमाल अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखकर ही करना चाहिए।

​संवेदनशील यानी सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को त्वचा में जलन और लालिमा की शिकायत जल्दी होती है। ऐसे लोगों को साबुन मुक्त और खुशबू रहित फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। एलोवेरा या कैमोमाइल जैसे प्राकृतिक तत्वों से युक्त फेस वॉश चेहरे को ठंडक पहुंचाते हैं और एलर्जी से बचाते हैं।



​गर्मियों में रूखी त्वचा वाले लोगों के चेहरे की नमी तेजी से कम होने लगती है। ऐसे लोगों के लिए क्रीम बेस्ड फेस वॉश सबसे उपयुक्त माने जाते हैं। ग्लिसरीन और प्राकृतिक तेलों से युक्त क्लींजर त्वचा की नमी को बरकरार रखते हैं और रूखेपन को दूर करते हैं।


​कॉम्बिनेशन स्किन वाले लोगों के चेहरे का टी जोन यानी माथा, नाक और ठोंडी ऑयली होती है जबकि गालों का हिस्सा रूखा रहता है। ऐसी त्वचा के लिए संतुलित फॉर्मूला वाले जेल बेस्ड फेस वॉश सबसे अच्छे रहते हैं। ये चेहरे के प्राकृतिक तेल और नमी के बीच बेहतरीन संतुलन बनाए रखते हैं।


​ऑयली और एक्ने प्रोन स्किन के लिए जेल बेस्ड या फोमिंग फेस वॉश सबसे ज्यादा असरदार होते हैं। सैलिसिलिक एसिड नियासिनामाइड और टी ट्री ऑयल युक्त फेस वॉश अतिरिक्त तेल को साफ करते हैं। ये जिद्दी मुहासों ब्लैकहेड्स और त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को साफ और चमकदार बनाते हैं।


​गर्मियों में त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए दिन में कम से कम दो बार चेहरा धोना जरूरी है। हालांकि बहुत अधिक बार चेहरा धोने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे त्वचा का प्राकृतिक तेल खत्म हो सकता है। मुंह धोने के लिए ठंडे या सामान्य पानी का ही प्रयोग करें और चेहरे को जोर से रगड़ने से बचें। सही उत्पाद का चुनाव और नियमित देखभाल आपकी त्वचा को पूरे मौसम में तरोताजा और निखरी बनाए रखेगी।


हेमलता शर्मा जयपुर

#गर्लफ्रैंड बनने के बाद लडकियों में आते हैं ये 10 बदलाव


Summer Skincare, Summer Skincare Tips, Summer Skin Care Routine, Best Face Wash for Summer, Face Wash for Skin Type, Face Wash for Sensitive Skin

Mixed Bag

News

आजम खान से अखिलेश यादव की मुलाकात पर शाजिया इल्मी ने कसा तंज, कहा-मुस्लिम वोट नहीं मिलेंगे
आजम खान से अखिलेश यादव की मुलाकात पर शाजिया इल्मी ने कसा तंज, कहा-मुस्लिम वोट नहीं मिलेंगे

Ifairer