1 of 1 parts

ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाएंगे पर्ल कंगन हर साड़ी के साथ दिखेंगे बेहद खास

By: Team Aapkisaheli | Posted: 25 July, 2026

ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगाएंगे पर्ल कंगन हर साड़ी के साथ दिखेंगे बेहद खास
​त्योहारों का मौसम हो या कोई शादी-विवाह का अवसर भारतीय पहनावे की खूबसूरती हाथों में सही गहने पहनने से ही पूरी होती है। अक्सर महिलाएं अपनी चूड़ियों के साथ मैचिंग कंगन की तलाश में रहती हैं। बाज़ार में कुंदन स्टोन और मेटल के कंगनों के कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन अगर आप अपने लुक को एक शाही और क्लासी अंदाज़ देना चाहती हैं तो मोतियों यानी पर्ल वाले कंगन आपके लिए एक बेहतरीन पसंद हो सकते हैं। पर्ल कंगन न केवल आपकी कलाई की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि आपके पारंपरिक और मॉडर्न दोनों तरह के पहनावे को एक नया निखार भी देते हैं। ​अगर आपके पास पेस्टल यानी हल्के रंगों की साड़ियां जैसे गुलाबी सी-ग्रीन पीच या आसमानी रंग के ट्रेडिशनल कपड़े हैं तो उनके साथ मोतियों के कड़े और कंगन बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक नज़र आते हैं। इन्हें आप कांच की चूड़ियों के साथ मिलाकर भी पहन सकती हैं और अकेले सिंगल कड़े के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

​पर्ल कंगन के कुछ चुनिंदा और ट्रेडिंग डिज़ाइन
गोल्डन पर्ल कंगन: छोटी-छोटी बारीक मोतियों और सोने की कारीगरी से बने यह कड़े हाथों को एक बेहद रॉयल और एलिगेंट लुक देते हैं। इन्हें अकेले कलाई में पहनकर भी एक सिम्पल और सोबर लुक पाया जा सकता है।

​तीन कंगनों का सेट: हल्के और पेस्टल शेड्स वाले आउटफिट्स के साथ तीन कंगनों का यह कॉम्बिनेशन बहुत जमती है। इसे अपने ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल करना एक बढ़िया विकल्प है।

​गोल्ड एंड पर्ल बैंगल सेट:
फेस्टिवल सीज़न के लिए गोल्ड और व्हाइट मोतियों का यह तालमेल एकदम सही माना जाता है। इसे आप कांच की चूड़ियों के साथ मिक्स एंड मैच करके पहनें या फिर प्लेन रखें दोनों ही तरीकों से यह बेहद आकर्षक दिखता है।

​डेली वियर पर्ल कड़ा: अगर आप भारी गहने पहनने के बजाय रोज़मर्रा के लिए कुछ हल्का तलाश रही हैं तो साधारण गोल्ड-पर्ल डिज़ाइन के कड़े सबसे बेस्ट रहते हैं। यह आरामदायक होने के साथ-साथ दिखने में भी बहुत सुंदर लगते हैं।
​एंटीक पर्ल डिज़ाइन: एंटीक लुक वाले गोल्डन पीस में मोतियों का बारीक काम बेहद खास लगता है। यह किसी भी पारंपरिक समारोह में आपको दूसरों से अलग और खास पहचान देता है।
​अपनी पुरानी चूड़ियों के साथ इन नए पर्ल कंगनों को शामिल करके आप बिना ज़्यादा मेहनत किए एक क्लासी और रॉयल लुक हासिल कर सकती हैं। आने वाले त्योहारों में यह ज्वेलरी आपके पारंपरिक कलेक्शन का सबसे खूबसूरत हिस्सा बन सकती है।
हेमलता शर्मा जयपुर

#जानिये, दही जमाने की आसान विधि


Pearl bangles, traditional look, saree

Mixed Bag

News

प्रतिका रावल की शतकीय पारी, श्री चरणी का चला जादू, भारतीय टीम ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
प्रतिका रावल की शतकीय पारी, श्री चरणी का चला जादू, भारतीय टीम ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा

Ifairer