1 of 1 parts

मकर संक्रांति को करें इन चीजों का दान, होगी मोक्ष की प्राप्ति

By: Team Aapkisaheli | Posted: 13 Jan, 2020

मकर संक्रांति को करें इन चीजों का दान, होगी मोक्ष की प्राप्ति
हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व बेहद खास माना जाता है, मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य की पूजा और गंगा स्नान के साथ दान-पुण्य भी किया जाता है। इस दिन दान के नियम जानने आपके लिए बहुत जरूरी होता है।
अगर आप इन नियमों को नहीं जानते तो आपका दिया गया दान व्यर्थ ही चला जाएगा और आपको दिए हुए दान का कोई शुभफल प्राप्त नहीं होगा। मकर संक्रांति का त्योहार साल 2020 में 15 जनवरी 2020 को मनाया जाएगा तो चलिए जानते हैं मकर संक्रांति दान के नियम।

मकर संक्रांति दान के नियम, जरूर करें इन चीजों का दान

(1) मकर संक्रांति को आप जो भी दान दे रहे हैं। वह किसी निर्धन व्यक्ति के घर जाकर ही दान करें। इससे आपको दान के उत्तम फलों की प्राप्ति होगी।

(2) अगर आप मकर संक्रांति को किसी गरीब, गाय, बीमार या किसी ब्राह्मण को दान करते हैं तो आपको इसके सबसे अधिक शुभ फल प्राप्त होंगे और यदि कोई इन लोगों को दान करना चाहता हैं तो आपको उसे रोकना भी नहीं चाहिए।

(3) दान का फल परिवार के सभी लोगों को प्राप्त होता है। इसलिए मकर संक्रांति के दिन करते समय खराब वस्तुओं का दान बिल्कुल भी न करें। ऐसा करने से आपको आपके परिवार को पुण्य फलों की प्राप्ति की जगह अशुभ फल प्राप्त होंगे।

(4) मकर संक्रांति को आप जिस भी वस्तु का दान उसे हाथ में लेकर ही दान करें। आप इस दिन तिल का दान करते वक्त अपने पित्तरों और अन्य किसी चीज का दान करते समय देवताओं का ध्यान अवश्य करें।

(5) मकर संक्रांति के दिन गौ का दान भी सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। अगर आप गाय का दान नहीं कर सकते तो आप किसी ब्राह्मण के पैर धोकर, किसी बीमार की सेवा करके और देवताओं की पूजा करके गौ दान का पुण्यफल प्राप्त कर सकते हैं।
(6) मकर संक्रांति के दिन सोना, चांदी, विद्या, रत्न, अन्न, दूध, वस्त्र, घोड़ा, गाय, भूमि, तिल, छत्र, कन्या, और जरूरत के सभी समानों से युक्त घर का दान महादान कहलाता है। जो जीवन में भौतिक सुखों की प्राप्ति कराता है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति कराता है।

(7) इस दिन दान देते समय इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि आप जब भी दान दे रहे हों उस समय आपका मुख पूर्व दिशा में हो और दान लेने वाले व्यक्ति का मुख उत्तर दिशा की और होना चाहिए।

#ये बातें भूल कर भी न बताएं गर्लफ्रेंड को...


makar sankranti,donation,cow donation,gold,silver,attainment of salvation,makar sankranti 2020,astrology news,astrology in hindi

Mixed Bag

  • Fashion Fever: नोज़ पिन देगी आपको सादगी में स्टेटमेंट लुकFashion Fever: नोज़ पिन देगी आपको सादगी में स्टेटमेंट लुक
    ​पहले एक समय था जब नाक छिदवाना केवल शादी या परंपरा से जोड़कर देखा जाता था लेकिन अब यह कूल और इंडिपेंडेंट लुक का हिस्सा है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफिस जाने वाली प्रोफेशनल महिलाओं तक हर कोई नोज़ पिन को अपने लुक का हिस्सा बना रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह चेहरे के फीचर्स को उभारती है। एक छोटी सी चमकती हुई नोज़ पिन पूरे चेहरे की रौनक बदल देती है।...
  • सुबह के नाश्ते में घर वालों को बनाकर खिलाएं चुकंदर का चीला, ये है आसान रेसिपीसुबह के नाश्ते में घर वालों को बनाकर खिलाएं चुकंदर का चीला, ये है आसान रेसिपी
    सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी भोजन माना जाता है, इसलिए इसमें कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट शामिल करना जरूरी होता है। अगर रोज......
  • Fashion Funda : हीटवेव पर भारी पड़ा फैशन इस गर्मी कपड़ों में आया स्मार्ट कूलिंग रिवोल्यूशनFashion Funda : हीटवेव पर भारी पड़ा फैशन इस गर्मी कपड़ों में आया स्मार्ट कूलिंग रिवोल्यूशन
    ​फैशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल लोग डार्क कलर्स को पूरी तरह बाय-बाय कह चुके हैं। पाउडर ब्लू मिंट ग्रीन और सॉफ्ट लेमन जैसे कलर्स ने बाज़ार पर कब्ज़ा कर लिया है। न्यूज़ यह भी है कि इस बार लोग सिंथेटिक कपड़ों को छोड़कर वापस खादीऔर प्योर लिनेन की ओर लौट रहे हैं जिसे रिवर्स फैशन ट्रेंड कहा जा रहा है। डॉक्टरों ने भी चेतावनी दी है कि गलत कपड़ों का चुनाव न केवल स्किन एलर्जी बल्कि हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ा सकता है।...
  • "गिलास चाट"
    गिलास चाट दिखने में जितनी आकर्षक है ,खाने में उतनी ही स्वादिष्ट है। ग्लास चार्ट गर्मी में ठंडक का एहसास कराती है......

Ifairer