1 of 1 parts

LG ने किया नए क्यूएनईडी मिनी एलईडी टीवी का अनावरण

By: Team Aapkisaheli | Posted: 29 Dec, 2020

LG ने किया नए क्यूएनईडी मिनी एलईडी टीवी का अनावरण
सोल। एलजी ने अगले साल आयोजित होने वाले वर्चुअल कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस) से पहले अपने नए मिनी एलईडी टीवी का अनावरण कर दिया है। इसका नाम एलजी क्यूएनईडी टीवी है। लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले (एलसीडी) वाले इस टीवी में बैकलाइट के तौर पर अल्ट्रा स्मॉल एलईडी का इस्तेमाल किया गया है। जेडडी नेट की रिपोर्ट के मुताबिक, क्यूएनईडी मिनी एलईडी टीवी का मकसद अन्य एलसीडी मॉडलों की तुलना में अधिक बेहतर ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट उपलब्ध कराना है।
एलजी की तरफ से पेश किया गया यह नया मॉडल क्वांटम डॉट और नैनोसेल टेक्नोलॉजी से लैस है और इसमें अपने एक लाइट सोर्स के रूप में मिनी एलईडी का इस्तेमाल किया गया है।

मिनी एलईडी लाइट एलईडी लाइट का एक ही एक छोटा रूप है, जो एक साथ कई संख्याओं में जोड़े जाते हैं। ये करीब-करीब हजारों की तादात में होते हैं।

इसके 8के रिजॉल्यूशन वाले 86 इंच के एलजी क्यूएनईडी टीवी में बैकलाइट के तौर पर 30,000 एलईडी शामिल किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि इसका कॉन्ट्रास्ट रेशियो वन मिलियन टू-1 है। ठीक इसी तरह से एलजी ने इस टीवी में क्वांटम डॉट और नैनोसेल टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है। कंपनी के मुताबिक, यह पहली बार है, जब इसे किसी टीवी में शामिल किया गया है, ताकि रंगों के प्रदर्शन को और अधिक सटीक और बेहतर बनाया जा सके। (आईएएनएस)

#लडकों की इन 8 आदतों से लडकियां करती हैं सख्त नफरत


LG, QNED Mini LED TV, LG QNED Mini LED TV, CES 2021

Mixed Bag

  • Fashion Funda : हीटवेव पर भारी पड़ा फैशन इस गर्मी कपड़ों में आया स्मार्ट कूलिंग रिवोल्यूशनFashion Funda : हीटवेव पर भारी पड़ा फैशन इस गर्मी कपड़ों में आया स्मार्ट कूलिंग रिवोल्यूशन
    ​फैशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल लोग डार्क कलर्स को पूरी तरह बाय-बाय कह चुके हैं। पाउडर ब्लू मिंट ग्रीन और सॉफ्ट लेमन जैसे कलर्स ने बाज़ार पर कब्ज़ा कर लिया है। न्यूज़ यह भी है कि इस बार लोग सिंथेटिक कपड़ों को छोड़कर वापस खादीऔर प्योर लिनेन की ओर लौट रहे हैं जिसे रिवर्स फैशन ट्रेंड कहा जा रहा है। डॉक्टरों ने भी चेतावनी दी है कि गलत कपड़ों का चुनाव न केवल स्किन एलर्जी बल्कि हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ा सकता है।...
  • अंदर से कड़वा नहीं निकलेगा खीरा, इस तरह करें पहचानअंदर से कड़वा नहीं निकलेगा खीरा, इस तरह करें पहचान
    गर्मियों के मौसम में खीरा खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर को......
  • Fashion Fever: नोज़ पिन देगी आपको सादगी में स्टेटमेंट लुकFashion Fever: नोज़ पिन देगी आपको सादगी में स्टेटमेंट लुक
    ​पहले एक समय था जब नाक छिदवाना केवल शादी या परंपरा से जोड़कर देखा जाता था लेकिन अब यह कूल और इंडिपेंडेंट लुक का हिस्सा है। कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफिस जाने वाली प्रोफेशनल महिलाओं तक हर कोई नोज़ पिन को अपने लुक का हिस्सा बना रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह चेहरे के फीचर्स को उभारती है। एक छोटी सी चमकती हुई नोज़ पिन पूरे चेहरे की रौनक बदल देती है।...
  • "गिलास चाट"
    गिलास चाट दिखने में जितनी आकर्षक है ,खाने में उतनी ही स्वादिष्ट है। ग्लास चार्ट गर्मी में ठंडक का एहसास कराती है......

Ifairer