1 of 1 parts

विरासत का नया स्वैग: मोजड़ियों का मॉडर्न अवतार बना युवाओं का नया स्टाइल स्टेटमेंट

By: Team Aapkisaheli | Posted: 18 Mar, 2026

विरासत का नया स्वैग:  मोजड़ियों का मॉडर्न अवतार बना युवाओं का नया स्टाइल स्टेटमेंट
कभी सिर्फ शादियों और त्योहारों तक सीमित रहने वाली पारंपरिक राजस्थानी और पंजाबी मोजड़ियाँ अब ग्लोबल फैशन का हिस्सा बन गई हैं। आज के दौर में मोजड़ियाँ सिर्फ एथनिक नहीं रहीं बल्कि इन्हें एक कूल और कम्फर्टेबल फुटवियर के रूप में देखा जा रहा है। 
आजकल क्या है ट्रेंड में: 

स्नीकर-मोजड़ी हाइब्रिड: 
आजकल ऐसी मोजड़ियाँ काफी पसंद की जा रही हैं जिनमें ऊपर का काम पारंपरिक होता है लेकिन उनका सोल स्पोर्ट्स शूज की तरह नरम होता है। यह स्टाइल और आराम का बेहतरीन मेल है। 

डेनिम और पेस्टल शेड्स: 
चटख रंगों की जगह अब मिंट ग्रीन लैवेंडर और डेनिम फैब्रिक वाली मोजड़ियाँ मार्केट में छाई हुई हैं। इन्हें कॉलेज जाने वाले युवा जींस और कुर्तियों के साथ धड़ल्ले से पहन रहे हैं। 

हैंड-पेंटेड और कस्टमाइजेशन: 
अब मोजड़ियों पर सिर्फ धागे की कढ़ाई नहीं बल्कि मधुबनी और फ्लोरल आर्ट को हाथ से पेंट किया जा रहा है। यहाँ तक कि दूल्हा-दुल्हन अपने खास दिन के लिए मोजड़ियों पर अपना नाम या शादी की तारीख भी लिखवा रहे हैं। 

सस्टेनेबल फैशन: 
प्लास्टिक और सिंथेटिक जूतों के बजाय लोग हाथ से बनी शुद्ध चमड़े की मोजड़ियों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो पर्यावरण के अनुकूल भी हैं। 

कैसे करें कैरी: 
फैशन एक्सपर्ट्स के अनुसार मोजड़ियों को अब सिर्फ शेरवानी या लहंगे के साथ ही नहीं बल्कि एंकल-लेंथ ट्राउजर रिप्ड जींस और शॉर्ट ड्रेसेस के साथ पहनकर एक शानदार इंडो-वेस्टर्न लुक पाया जा सकता है। मोजड़ियों का बढ़ता क्रेज न केवल फैशन को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि हमारे स्थानीय कारीगरों को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान दिला रहा है।
 - हेमलता शर्मा, जयपुर।

#आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...


Rajasthani, Punjabi, Mojari, Global Fashion, Fusion Wear, Sustainable Footwear, Artisanal Craft,

Mixed Bag

Ifairer