1 of 1 parts

बालों की सही देखभाल के लिए करें ये उपाय

By: Team Aapkisaheli | Posted: 25 Sep, 2018

बालों की सही देखभाल के लिए करें ये उपाय
नारी की खूबसूरती में बालों की अहम भूमिका होती है। स्वस्थ, लम्बे, घने व चमकदार बाल सभी के लिए आकर्षण का केंद्र होते हैं। प्रदूषण, धूल, तेज धूप आदि बालों को नुकसानदायक होती है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल के हानिकारक प्रभाव बालों की खूबसूरती को चुरा लेते हैं। बाल छोटी उम्र में ही रूखे व बेजान हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है बालों की सही देखभाल। इसलिए ऐसे नुस्खे अपनाइए जिससे आप अपने बालों को स्वस्थ एवं सुन्दर बनाए रख सकती हैं।
प्रदूषण से बचाएं
तेज धूप एवं धूल-मिट्टी बालों को कमजोर बनाती है। धूप में जाने से पहले हमेशा स्कार्फ से बालों को कवर करके निकलें।
बेस्ट ब्रांड का कंघा उपयोग करें
अच्छी क्वालिटी का राउंड टूथ कंघा खरीदें। नुकीले बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। कंघे को हफ्ते में एक बार गुनगुने पानी में साबुन से धोना चाहिए।
बालों को रिन्स करें
बालों को शैम्पू करने के बाद तौलिए से पोछ लें। 1 बडे चम्मच दही में दो बडे चम्मच मेयोनीज मिलाकर इस मिश्रण को बालों में लगाएं। 10-12 मिनट बाद बालों को रिन्स कर लें।
बालों में दही लगाएं
मेंहदी में 2 चम्मच आंवला और शिकाकाइर पाउडर मिलाकर गर्म पानी में रातभर भिगो दें। अगल दिन इस मिश्रण को दही में मिलाकर बालों में लगाएं।
हेयर पैक का यूज करें
आमतौर पर हेयर पैक के लिए सभी मेंहदी लगा लेते हैं जो गलत है। बाल के अनुसार हेयर पैक का यूज करना चाहिए।

#महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज


Home tips to secret of beautiful hair

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer