1 of 1 parts

अपने घर लाएं गांव की खुशबू

By: Team Aapkisaheli | Posted: 27 Jun, 2018

अपने घर लाएं गांव की खुशबू
 कांच वर्क से सजे मांडने दीवारों पर सजाने के साथ ही जमीन पर भी गेरू और खडी के साथ बारीक-बारीक मांडनों के डिजाइन बनवाए जा सकते हैं।  इसे घर का कोई सदस्य हॉबी क्लास में जाकर सीख सकता है या फि र इसे प्रोफेशनल कलाकारों से भी फीस देकर करवाया जा सकता है। बाजार में रंगबिरंगी कठपुतलियां मिलती हैं। इन्हें दरवाजे और ड्रॉइंग रूम में लगाया जा सकता है। चुनरी प्रिंट के फेब्रिक से जहां पर्दे व बेडशीट खास ग्रामीण लुक का आभास करवा सकते हैं वहीं कॉर्नर सेटिंग पर बालू रेत से बने रेगिस्तान पर बैलगाडी, ऊंट, हाथ, घोडे, चिडिया, तोते, मोर जैसे हस्तशिल्प के डेकोरेटिव पीस रखे जा सकते हैं।  मेहमानों के लिए रिटर्न गिफ्ट में देने के लिए कठपुतली के की-चेन और पान मसाले की पारंपरिक पोटलियां रखने से आने वाला आपकी मेहमान नवाजी कभी नहीं भूल पाएगा। फू ड आयटम्स में भी राजस्थानी घेवर, रबडी, बूंदी के लड्डू के साथ ही घर को गांव के कल्चर में ढालने के लिए इमली, हप्पा रेवडी आदि भी रखे जा सकते हैं।  घर अगर बडा है तो नदी और बगिया जैसे लुक का भी प्रयोग कर सकते हैं। घर में फ र्नीचर की जगह गद्दे, तकिए और मसन्द भी रखे जा सकते हैं।

Mixed Bag

News

फेड की सख्त नीति और पश्चिम एशिया तनाव के चलते सोने-चांदी की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट
फेड की सख्त नीति और पश्चिम एशिया तनाव के चलते सोने-चांदी की कीमतों में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0