1 of 8 parts

नीम में समाएं स्वास्थ्यवर्धक गुण

By: Team Aapkisaheli | Posted: 29 Feb, 2016

नीम में समाएं स्वास्थ्यवर्धक गुण
नीम में समाएं स्वास्थ्यवर्धक गुण
नीम प्राचीन काल से कई आयुर्वेद दवाओं में इस्तेमाल होता आ रहा है। नीम एक ऎसा पेड है जो सबसे ज्यादा कडवा होता है परंतु अपने गुणों के कारण चिकित्सा जगत में इसका अपना एक अहम स्थान है। यह सामान्य रूप में बाल, त्वचा और स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। नीम रक्त साफ करता है। दाद, खाज, सफेद दाग और ब्लडप्रेशर में नीम की पत्ती का रस लेना लाभदायक है। नीम कीडों को मारता है इसलिये इसकी पत्ती कपडों और अनाजों में रखे जाते हैं। नीम की दस पत्तियां रोजाना खायें रक्तदोष नहीं होगा। नीम के पंचांग जड, छाल, टहनियां, फूल पत्ते और निंबोरी उपयोगी हैं। इन्ही कारणों से हमारे पुराणों में नीम को अमृत के समान माना गया है। अमृत क्या है-जो मरते को जिंदा करे। अंधे को आंख दे और निर्बल को बल दे। नीम इंसान को तो बल देता ही है पेड-पौधों को भी बल देता है जैसे- खेतों में नीम के पानी की दवा बनाकर डाला जाता है। नीम आंख-कान-नाक-गले और चेहरे के लिए उपयोगी।
नीम में समाएं स्वास्थ्यवर्धक गुण Next
Health benefits of neem, health secrets of neem, neem, Home Remedies in Hindi, Fitness Tips in Hindi, Health Tips in hindi

Mixed Bag

News

पंजाब किंग्स के नाम रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास में दूसरी बार एक ही सीजन में 8वां दोहरा शतक
पंजाब किंग्स के नाम रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास में दूसरी बार एक ही सीजन में 8वां दोहरा शतक

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0