1 of 1 parts

बालों को कलर करना

By: Team Aapkisaheli | Posted: 21 Nov, 2017

बालों को कलर करना
वृद्धावस्था में आते-आते चेहरे पर झुर्रियों से ज्यादा बालों में सफेदी की चिंता सताने लगती है। एक बार बाल सफेद होने के बाद उन्हें काला करना सम्भव नहीं है। इसके लिए बालों का रंगना ही सबसे बेहतर समाधान है। बालों को रंगने के लिए लोग कई तरह हे उपाय करते हैं। प्राचीन काल मे महिलाएं अपने बालों को रंगने के लिए जडी-बूटियों का इस्तेमाल किया करती थीं। इससे बालों को किसी तरह की हानि नहीं पहुंचती थी।  महिलाओं के ये 6 राज जान चौंक जाएंगे आप
पत्नी को नींद न आए,नींद पूरी न हो तो समझो

आजकल बालों को रंगने के लिए रासानिक खिजाबों को इस्तेमाल किया जाने लगा है। इससे बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। यह रसायन सिर की त्वचा में अन्दर तक समा जाते हैं। इनके इस्तेमाल से कई बार त्वचा सम्बन्धी रोग भी हो जाते हैं। इसलिए बालो को रंगने के लिए हमेशा प्राकृतिक चीजों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। बालों को रंगने सम्बन्धि कुछ आवश्यक बातें। रीठा, आंवला, शिकाकाई को रात भर लोहे की कडाही में भिगोकर रखदें। सुबह इसे उबालकर इसमें मेहंदी, एक चम्मच कत्था, एक चम्मच कॉफी पाउडर, एक अण्डा मिलाकर बालों में लगा लें। इसेे 3-4 घन्टे तक सिर में लगा रहने दें। बालों को काला रंग देने के लिए मेहंदी में थोडासा कॉफी पाउडर या कत्था चूर्ण मिला लें।
2 कप मेहंदी में एक चम्मच कॉफी का पाउडर, एक अण्डे की जर्दी और एक बडी चम्मच रम या ब्रांडी को हल्के गर्म पानी में घोल कर पेस्ट बना लें। इसे बालों पर लगाने से बालों का रंग गहरा भूरा हो जाता है। 500 ग्राम अखरोट के छिलकों को आधा लीटर पानी में 15 मिनट तक उबाल लीजिए। इसे बालों पर लगाने से बालों का रंग गहरा हो जाता है।
जब बाल सफेद होना शुरू हो जाएं तो आंवला, रीठा, शिकाकाई को लोहे के बर्तन में 2-3 दिन तक भिगो दें। इसके बाद इसे उबालकर छान लें। बालों को धोने के लिए इसका इस्तेमाल करें। इससे बाल काले होना शुरू हो जाएंगे। बालों का रंग आपके कुदरती बालों केरंग से बहुत ज्यादा अलग नहीं होना चाहिए। इससे बाल दिखने में भद्दे लगते हैं। बालों का रंग गहरा भूरा या सुनहारा हो तो ज्यादा अच्छा लगता है। एक चुटकी जाफरान को आधा लीटर पानी में 10 मिनट तक भिगो दें। अब इसे छान कर बालों पर लगा लें। यह बालों को रंगने सबसे आसान तरीका है।
hair, color, style, news in hindi,hindi tips,hindi article

Mixed Bag

  • विदेशी बाजारों में मचा देसी चारपाई का डंका सादगी से लक्जरी तक का अनोखा सफरविदेशी बाजारों में मचा देसी चारपाई का डंका सादगी से लक्जरी तक का अनोखा सफर
    पिछले कुछ वर्षों में ऑस्ट्रेलिया अमेरिका और यूरोप के देशों में चारपाई का क्रेज तेजी से बढ़ा है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण सस्टेनेबिलिटी है क्योंकि आज की दुनिया ऐसे फर्नीचर की तलाश में है जो पर्यावरण को नुकसान न पहुँचाए। लकड़ी और सूती या जूट की रस्सियों से बनी यह खाट इस मानक पर पूरी तरह खरी उतरती है।...
  • Home Decor : आपके आशियाने में कांच की खनक 2026 का सबसे बड़ा होम डेकोर ट्रेंडHome Decor : आपके आशियाने में कांच की खनक 2026 का सबसे बड़ा होम डेकोर ट्रेंड
    जी हां वही रंग-बिरंगी कांच की चूड़ियां जो अब तक सिर्फ कलाइयों की शोभा बढ़ाती थीं अब आपके लिविंग रूम से लेकर डाइनिंग एरिया तक को एक नया और जादुई अंदाज़ दे रही हैं। एथनिक ग्लैम और सस्टेनेबल लिविंग के संगम ने इस पुराने शिल्प को एक आधुनिक पहचान दी है।...
  • गर्मियों में चाहिए सुकून भरी नींद तो ऐसे चुनें अपनी बेडशीटगर्मियों में चाहिए सुकून भरी नींद तो ऐसे चुनें अपनी बेडशीट
    नींद के विशेषज्ञों का मानना है कि रात के समय हमारे शरीर का तापमान प्राकृतिक रूप से कम होना चाहिए ताकि हम गहरी नींद में जा सकें। लेकिन अगर आपकी बेडशीट का फैब्रिक गलत है तो वह शरीर की गर्मी को बाहर निकलने नहीं देता जिससे पसीना आता है और नींद बार-बार टूटती है।...
  • रेसिपी : मिनटों में तैयार करें अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का इंस्टेंट अचाररेसिपी : मिनटों में तैयार करें अदरक-लहसुन-हरी मिर्च का इंस्टेंट अचार
    यह एक झटपट बनने वाला इंस्टेंट पिकल है जिसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च के तीखेपन को मूंगफली के तेल और भुने हुए मसालों (सौंफ, राई, मेथी) के साथ संतुलित किया गया है। बिना धूप में सुखाए इसे मात्र 20 मिनट के भीतर तैयार किया जा सकता है, जो पराठों और सादे चावल के साथ बेहतरीन स्वाद देता है।...

Ifairer