1 of 1 parts

मैं कलाकारों को प्रतिभा देख कास्ट करती हूं, : अश्विनी अय्यर

By: Team Aapkisaheli | Posted: 20 Jan, 2020

मैं कलाकारों को प्रतिभा देख कास्ट करती हूं, : अश्विनी अय्यर
मुंबई। फिल्मकार अश्विनी अय्यर तिवारी का कहना है कि उनकी कास्टिंग की प्रक्रिया का कलाकार के राजनीतिक व्यक्तित्व व विचारधारा से कोई संबंध नहीं है, बल्कि वह कलाकार की प्रतिभा और कहानी की मांग को देखते हुए कास्ट करती हैं।
तिवारी अपनी आगामी फिल्म पंगा की रिलीज की तैयारी में जुटी हुई हैं। फिल्म में कंगना रनौत, ऋचा चड्ढा और नीना गुप्ता भी हैं। हालांकि तिवारी ने स्वरा भास्कर (नील बट्टे सन्नाटे), कृति सेनन (बरेली की बर्फी) जैसी अभिनेत्रियों के साथ भी काम किया है।

अश्विनी ने कहा, जब बात कास्टिंग की आती है, तो मैं अपनी भावनाओं और कलाकारों के अभिनय की क्षमता को ध्यान में रखती हूं। चाहे वह स्वरा हो, ऋचा हो, कंगना हो बेशक ये बेहतरीन अभिनेत्रियां हैं। एक फिल्म निर्देशक होने के नाते मैं उनके अंदर पर्दे के किरदार को देखती हूं और मेरे लिए यही मायने रखता है, न कि वह किस राजनीतिक विचारधारा की समर्थक हैं यह। अगर एक निर्देशक होने के नाते मैं यह देखने लगूं कि पर्दे के बाहर वे कैसे व्यक्तित्व वाले हैं, तब मैं पर्दे पर किसी किरदार को क्रिएट नहीं कर पाउंगी।

फिल्म पंगा 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। (आईएएनएस)

#सोनाक्षी के बोल्ड लुक्स देखकर हैरान हो जाएंगे आप!


अश्विनी अय्यर तिवारी, Ashwiny Iyer Tiwari,actors,talent, not political opinion

Mixed Bag

News

दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम
दीपोत्सव 2026 पर अयोध्या में दिखा राममय माहौल, मालिनी अवस्थी बोलीं- हमारे डीएनए में बसे हैं राम

Ifairer