बीजेपी ने प्रेम शुक्ल और शाजिया इल्मी को बनाया नया राष्ट्रीय प्रवक्ता

By: Team Aapkisaheli | Posted: 21 July, 2021

बीजेपी ने प्रेम शुक्ल और शाजिया इल्मी को बनाया नया राष्ट्रीय प्रवक्ता
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मुंबई के प्रेम शुक्ल और दिल्ली की शाजिया इल्मी को पार्टी का नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इन दो नियुक्तियों के साथ अब भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम में कुल 25 प्रवक्ताओं की टीम हो जाएगी। इससे पूर्व पार्टी के पास कुल 23 राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे। भाजपा से जुड़ने से पहले प्रेम शुक्ल, शिवसेना के मुखपत्र सामना के कार्यकारी संपादक रह चुके हैं, वहीं शाजिया इल्मी वर्ष 2014 तक आम आदमी पार्टी में रह चुकीं हैं।
(आईएएनएस)

 जानें किस राशि की लडकी का दिल जितना है आसान!

क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे

आलिया भट्ट की कातिल अंदाज देखकर दंग रहे जाऐंगे आप


Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0