1 of 1 parts

साथ काम करने से खुशियों के फूल सदा खिलते रहेंगे...

By: Team Aapkisaheli | Posted: 04 Oct, 2012

साथ काम करने से खुशियों के फूल सदा खिलते रहेंगे...
वाइफ के साथ काम करने से हस्बैंड-वाइफ दोनों में प्यार बढता है। आपने भी कभी मजाक में, तो कभी सीरियसली, तो कभी चिढाने के लिए ही सही, लेकिन यह सुना तो जरूर होगा। लेकिन इस पर शायद विश्वास नहीं किया होगा।
नहीं हुआ है तो अब कर लीजिए क्योंकि अब रिसर्च में भी यह साबित हो गया है कि साथ में काम करने या वाइफ के साथ कामों में हाथ-बंटाने से हस्बैंड-वाइफ में प्यार बढता है। अब तक यह सिर्फ कहने-सुनने और चिढाने की बात मानी जाती थी लेकिन हाल ही में हुई एक रिसर्च में यह सामने आया है कि अगर हस्बैंड-वाइफ साथ में काम करते हैं तो उनके बीच प्यार में इजाफा होता है।
जन्म-जन्म का साथ है हमारा-तुम्हारा
अब घर में किचन से लेकर घर की डस्टिंग और कपडे धोने, हर काम में वाइफ का हाथ बंटाने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि आप भी तो चाहते हैं कि आप और आपके पार्टनर में प्यार ही प्यार बेशुमार हो। इस प्यार की खुमारी और बेशुमारी को बनाए रखने के लिए जरूरी है आप घर में उनके कामों में हाथ बटाएं। अगर अभी तक आप इससे परहेज करते रहे हैं तो देर मत कीजिए और आज ही शाम को मैडम के साथ किचन में पहुंच जाइए। हो सकता है कि वह आपको देखकर चौंक जाएं लेकिन इतने से ही काम नहीं चलेगा।
अब जरा किसी काम को करने के लिए हाथ बढाइए। इसके बाद जरा-सा ध्यान काम से हटाकर मैडम के चेहरे पर डालिए। चेहरे की रंगत आपको सब बता देगी। ऎसा बस एक हफ्ते तक लगातार कीजिए और फिर देखिए की आपकी रिलेशनशिप का लव मीटर कहां पहुंचता है।
वकिंग हैं तो यह फॉर्मूला आप पर है हिट
जिन घरों में हस्बैंड और वाइफ दोनों ही वकिंя┐╜ग हैं, वहां तो काम में हाथ बंटाने वाला फॉर्मूला एकदम फिट बैठता है। क्योंकि ऑफिस की थकान और प्रेशर जितना आप पर है, उतना ही आपकी वाइफ पर भी है। ऎसे में घर की एक्स्ट्रा जिम्मेदारी को भी वह संभालती है। अगर आप इस जिम्मेदारी में से सिर्फ कुछ पसेंट अपने मजबूत कंधों पर उठा लें तो न सिर्फ उनके कोमल कंधों को आराम मिल जाए बल्कि उन्हें बात-बात पर प्यार आना भी बडा सहज हो जाएगा। क्योंकि वह कहते हैं कि इंसान प्यार तो तब करेगा, जब उसे काम से फुर्सत मिलेगी। ऎसे में आपका ऑफिस के बाद घर के कामों में थोडा-सा सहयोग आपकी प्रफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को प्यार से भर देगा।
साथ काम से बढता है प्यार
यह तो आप भी जानते हैं कि साथ में जितना काम करेंगे उतना ही रोमांस बढेगा। इसलिए जब टाइम देंगे तो लव मीटर तो खुद ही ऊपर चढेगा। किसी के रोके नहीं रोक पाएंगे लव मीटर की यह हाइक। क्योंकि जनाब जब टाइम देंगे और काम भी करेंगे तो आखिर कैसे वह अपना प्यार आप पर बिखरने से रोक पाएंगी।

Most Popular

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди
рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer