1 of 1 parts

शानदार पार्टी प्लानिन्ग

By: Team Aapkisaheli | Posted: 20 Aug, 2012

शानदार पार्टी प्लानिन्ग
घर में पर पार्टी देना कोई आसान काम नहीं है। इतने सार काम होते हैं कि समझ में नहीं आता कि कहां से, कैसे शुरू करें। लेकिन अगर कुछ बातों को ध्यान में रखा जाए, तो पार्टी देने के साथ-साथ उसे भरपूर तरीके से एन्जॉय किया जा सकता है।

पार्टी से सम्बन्धित जो काम एडवांस में कर सकती हैं, कर लें। अगर छुट्टीवाले दिन पार्टी करने जा रही हैं, तो एक रात पहले ही टेबल डीक से सेट कर लें। उस पर बिछा सिलवटदार और दाग-धब्बेदार डाइनिंग टेबल ठीक से सेट कर लें। क्रॉकरी व शीशे के गिलास भी पहले से साफ करके करीने से टेबल पर सजा दें।

घर में पार्टी होने पर घर से बाहर के छोटे-छोटे कामों को पूरा करने में ही सारी एनर्जी और समय निकल जाता है। बेहतर हे कि जो-जो काम करने हैं, उनकी लिस्ट बना कर फ्रिज पर टांग दें। बाहर के कामों की अलग से लिस्ट बना लें। परिवार के हरेक सदस्य की रूचि के हिसाब से उनके बीच काम का बंटवारा कर दें। इन कामों की शुरूआत जितनी जल्दी की जाए, उतना अच्छा है। इससे सारे काम आसानी से समय से पहले निबट जाते हैं। जितना रिलैक्स रह सकती हैं, रहें। यह मान कर चलें कि पार्टी में हर काम ठीक से होगा । अगर बहुत ज्यादा तनाव में रहेंगी, तो इसका असर परिवार के दूसरे सदस्यों पर भी पडेगा।

किचन में कुकिंग में यूज में आनेवाली चीजें पहले से चेक कर लें। पोटैटो पीलर और चाकू आदि धारवाले हों, ताकि काम करने में कठिनाई ना आए। बच्चाौ की आयु को ध्यान में रख कर एक प्ले स्टेशन बनाएं। चाहें, तो बच्चाो की टेबल पर क्राफ्ट का ऎसा प्रोजेक्ट रख सकती हैं, जिसे बनाना आसान हो। इस तरह बच्चाो का मनोरंजन होने के साथ-साथ समय भी आसानी से बीत जाएगा।

я┐╜डिनर या पार्टी से एक दिन पहले आलू छील कर उन्हें एक चौडे मुंहवाले बर्तन में रखें इसमें इतना पानी भरें कि आलू पूरी तरह डूब जाएं। इससे आलू काले नहीं पडेंगे। कुकिंग करने से पहले इस पानी को निकाल दें और इसमें ताजा पानी डालें। समय बच जाएगा।

मेहमानों केघर पर आने से पहले खाने की प्लानिंग करलें। पार्टी में खाने के अलावा उससे हट कर भ्ी सोचें। कुछ गेस्ट पार्टी शुरू होने से काफी समय पहले आ सकते हैं, तो कुछ पार्टी खत्म होने के बाद देर तक रूकते हैं। उस हिसाब से भी तैयारी करें।

दूध से बनी चीजों को भी एक दिन पहले बना कर रख सकती हैं। दही जमा सकती हैं। स्वीट डिश में कस्टर्ड-जैली, खीर या आईसक्रीम-कुल्फी आदि बना कर रख सकती हैं।

Most Popular

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди
рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer