1 of 1 parts

Women Fashion: महिलाओं को पसंद आती है वेडिंगसीजन ये सिल्क साड़ियां, इन रंगों को करें ट्राई

By: Team Aapkisaheli | Posted: 24 Feb, 2026

Women Fashion: महिलाओं को पसंद आती है वेडिंगसीजन ये सिल्क साड़ियां, इन रंगों को करें ट्राई
वेडिंग सीजन आते ही सिल्क साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बन जाती है। इसकी रॉयल फिनिश, शाही लुक और पारंपरिक खूबसूरती हर उम्र की महिलाओं को खास तौर पर पसंद आती है। शादी चाहे किसी की भी हो खुद की, रिश्तेदार की या दोस्त की, सिल्क साड़ी पहनते ही लुक अपने आप ग्रेसफुल और एलिगेंट हो जाता है। यही वजह है कि वेडिंग फंक्शन्स में सिल्क साड़ियों की डिमांड कभी कम नहीं होती। खास बात यह है कि सही रंग और डिजाइन चुनकर आप भीड़ में सबसे अलग नजर आ सकती हैं। अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में कुछ खास पहनने का प्लान बना रही हैं, तो इन ट्रेंडिंग सिल्क साड़ियों और रंगों को जरूर ट्राई करें।
लाल सिल्क साड़ी

लाल रंग की सिल्क साड़ी शादी-ब्याह का सबसे क्लासिक और पसंदीदा विकल्प मानी जाती है। यह रंग प्यार, समृद्धि और शुभता का प्रतीक होता है। गोल्डन बॉर्डर वाली रेड सिल्क साड़ी दुल्हन के साथ-साथ वेडिंग गेस्ट के लिए भी परफेक्ट रहती है। यह रंग हर स्किन टोन पर खूबसूरत लगता है और भारी ज्वेलरी के साथ बेहद रॉयल लुक देता है।

गोल्डन और मस्टर्ड शेड्स
अगर आप कुछ हटकर लेकिन ट्रेडिशनल पहनना चाहती हैं, तो गोल्डन या मस्टर्ड कलर की सिल्क साड़ी बेहतरीन ऑप्शन है। ये रंग खासतौर पर दिन के फंक्शन्स जैसे हल्दी या शादी के मंडप के लिए बहुत अच्छे लगते हैं। मस्टर्ड सिल्क साड़ी पर कंट्रास्ट ब्लाउज और एथनिक ज्वेलरी लुक को और निखार देती है।

ग्रीन सिल्क साड़ी

ग्रीन रंग की सिल्क साड़ी आजकल वेडिंग सीजन में काफी ट्रेंड में है। यह रंग समृद्धि और नएपन का प्रतीक माना जाता है। डार्क ग्रीन या एमराल्ड शेड की सिल्क साड़ी गोल्ड ज्वेलरी के साथ बेहद खूबसूरत लगती है। यह खासतौर पर साउथ इंडियन वेडिंग लुक के लिए परफेक्ट रहती है।

रॉयल ब्लू और नेवी
अगर आप ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा मॉडर्न टच चाहती हैं, तो रॉयल ब्लू या नेवी ब्लू सिल्क साड़ी जरूर ट्राई करें। यह रंग रात के रिसेप्शन या पार्टी फंक्शन के लिए बेहद एलिगेंट लगता है। सिल्वर या गोल्डन बॉर्डर वाली ब्लू सिल्क साड़ी आपको क्लासी और स्टाइलिश लुक देती है।

पिंक और पेस्टल शेड्स
जो महिलाएं हल्के और सॉफ्ट रंग पसंद करती हैं, उनके लिए पिंक और पेस्टल शेड्स की सिल्क साड़ी बेस्ट ऑप्शन है। बेबी पिंक, रोज पिंक या पीच शेड की सिल्क साड़ी कम उम्र की महिलाओं और ब्राइड्समेड्स पर बहुत जचती है। यह लुक सटल मेकअप और लाइट ज्वेलरी के साथ और भी निखरकर आता है।

#तिल मस्सों से हमेशा की मुक्ति के लिए 7 घरेलू उपाय


Women Fashion, Women love these silk saree this wedding season,silk saree

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0