1 of 1 parts

एचआईवी से बचाए महिला कंडोम

By: Team Aapkisaheli | Posted: 03 May, 2012

एचआईवी से बचाए महिला कंडोम
महिला कंडोम न सिर्फ एक बेहतर गर्भनिरोधक है अपितु इससे एचआईवी और एसटीडी जैसे भयानक रोगों से भी रक्षा होती है। इसके इस्तेमाल से महिलाओं और पुरूषों को संभोग का आनन्द लेने में कोई बाधा नही आती है वे बिना किसी चिन्ता के सेक्स का आनन्द उठा सकते हैं।
  • पोलियूरेथेन से बने महिला कंडोम से पुरूष के लेटेक्स से बने कंडोम की अपेक्षा एलर्जी की सम्भावनाएं कम रहती हैं।
  • महिला कंडोम का सबसे बडा फ ायदा है कि इसे सेक्स के कई घंटे पहले लगाया जा सकता है।
  • я┐╜कंडोम का उपयोग महिला और पुरूष दोनों के लिए आसान है। इसके उपयोग से सेक्स का आनंद आराम से उठाया जा सकता है।
  • я┐╜कंडोम के प्रयोग से एचआईवी सहित यौन संपर्को से होने वाले रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • я┐╜महिला कंडोम को यदि सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह गर्भधारण के साथ ही एसटीडी से भी बचाव करता है।
  • я┐╜कंडोम की जरूरत तभी पडती है, जब आप सम्भोग करना चाहते हैं लेकिन अन्य गर्भनिरोधक आपको हर समय लेने पडते हैं यहां तक की महिला कंडोम भी कई घंटों पहले लगा सकते हैं लेकिन पुरूष कंडोम को सेक्स के दौरान ही प्रयोग करना होता है।
  • я┐╜महिलाओं के लिए वैसे तो गर्भनिरोधक विकल्प सबसे अच्छा पुरूष कंडोम ही होता है लेकिन इसके अलावा महिला कंडोम, स्पर्मिसाइडस, गर्भनिरोधक गोलियां, गर्भ निरोधक इंजेक्शन, इन्टरा युटेराइन डिवाइज और ट्यूबक्टोमी विकल्प भी मौजूद हैं
कंडोम के साइड इफेक्ट
कंडोम प्रयोग के कई लाभ है, लेकिन इतने गुणों के साथ ही तमाम दूसरी चीजों की तरह ही कंडोम के भी कुछ ऎसे साइड इफेक्ट्स भी हैं जो न केवल आपकी सेक्स लाइफ को प्रभावित कर सकते हैं बल्कि आपको यौन संबंधित बीमारियों का भी शिकार बना सकते हैं। घटिया लिटी के कंडोम से त्वचा संक्रमित हो सकती है।
  • कई लोगों को रबर से एलर्जी होती है। ऎसे में कंडोम के प्रयोग से एलर्जी या रैशेज हो सकते है।
  • я┐╜कई बार घटिया कंडोम या फि र कंडोम का सही इस्तेमाल न करने से इंफेक्शन होने की संभावना भी बनी रहती है।
  • я┐╜कंडोम अगर आपकी त्वचा को नहीं सूट कर रहा है, तो इससे सेक्स के दौरान खुजली इत्यादि होने का डर रहता है।
  • я┐╜संभोग के समय कई बार घटिया कंडोम फ ट भी सकते हैं , जो अनचाहे गर्भ का कारण भी बन सकते हैं ।
  • घटिया कंडोम या लोकल `ालिटी के कंडोम के प्रयोग से गर्भधारण का खतरा भी लगातार बना रहता है।
  • я┐╜कंडोम से कई बार न सिर्फ आपको बल्कि आपके पार्टनर को भी नुकसान पहुंच सकता है।
  • я┐╜कंडोम के प्रयोग से कई बार यौन संबंधित समस्याओं का खतरा भी बना रहता है।
  • कई बार कंडोम का प्रयोग बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। ठीक तरह से कंडोम का इस्तेमाल न करने से कंडोम के अंदर रहने के खतरे भी बढ जाते हैं।
  • कंडोम का उपयोग अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए किया जाता है लेकिन इसका सही इस्तेंमाल न होने पर ये विपरीत प्रभाव भी डाल सकता है।
  • я┐╜अधिक टाइट या लचीला कंडोम त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।
    कैसा हो महिला कंडोम
    आज के समय में कंडोम के प्रयोग की कई युक्तियां आ गई हैं। इतना ही नहीं इनमें सुरक्षा युक्तियों के साथ ही रोमांचक युक्तियां भी शामिल हैं जैसे- कंडोम का अलग-अलग रंग-रूप में आना। खुशबुदार कंडोम का होना। आइए जानें कंडोम प्रयोग की दस युक्तियों के बारे में।
  • я┐╜कंडोम खरीदते समय लिटी का खास ख्याल रखें। घटिया लिटी का कंडोम प्रयोग करना आपके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड हो सकता है।
  • я┐╜कंडोम के साथ सेक्स का आनंद उठाने के लिए कलरफुल और खुशबुदार कंडोम का प्रयोग किया जा सकता है।
  • я┐╜कंडोम के पैकेट को बहुत ज्यादा गर्म स्थान पर या पर्स इत्यादि में न रखें बल्कि घर के ही किसी ठंडे और सूखे स्थान पर रखें। नहीं तो कंडोम डैमेज हो सकता है।
  • я┐╜ कंडोम के प्रयोग से पहले जरूरी है कि उसको चेक कर लिया जाए कि वह कहीं से फ टा हुआ न हो, न ही उसमें कोई छेद या फि र कोई पदार्थ चिपका हो।
  • я┐╜कंडोम का पैकेट खरीदने के बाद उस पर लिखे दिशा-निदेर्शों को जरूर पढें व उसी हिसाब से उसका पालन करें। इससे आप कंडोम की सुरक्षा युक्तियों के बारे में भी जान जाएंगे।
  • बहुत ज्यादा सूखे या बहुत ज्यादा चिपचिपे कंडोम का इस्तेमाल न करें अन्यथा इंफेक्शकन के खतरे बढ जाते हैं।
  • कंडोम के इस्तेमाल से पहले उसकी एक्सपायरी डेट चेक करने की आदत डालें। इससे आप सुरक्षित सेक्स के अभ्यास में माहिर हो जाएंगे।
  • я┐╜कंडोम को पैकेट से निकालने के बाद बहुत ज्यादा देर तक न तो बाहर रखें और न ही बार-बार उसको हाथ लगाएं बल्कि उसको सीधे इस्तेमाल करें।

Most Popular

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди
рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer