1 of 1 parts

सावन के महीने में इन शिव मंदिरों के करें दर्शन, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

By: Team Aapkisaheli | Posted: 23 July, 2024

सावन के महीने में इन शिव मंदिरों के करें दर्शन, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न
सावन का महीना शुरू हो चुका है ऐसे में हर कोई व्रत रखने के साथ महादेव की पूजा अर्चना करता है। अगर आप भी भोलेनाथ की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो कई ऐसे शिव मंदिर है जहां जाने के बाद आपको मन की शांति मिलती है। भगवान शिव के इन मंदिरों में आपको अलग अनुभव होता है। भोलेनाथ के दर्शन करने से सावन के महीने में विशेष फल की प्राप्ति होती है और घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
केदारनाथ
22 जुलाई 2024 से सावन का महीना शुरू हो गया है। इस महीने में शिव जी की पूजा अर्चना की जाती है जिससे की मनोकामनाएं पूरी होती है। अगर आप चाहे तो सावन के महीने में केदारनाथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है जिसका विशेष फल मिलता है।

नीलकंठ

भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए आप उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर जा सकते हैं। यहां पर सावन के महीने में शिव भक्तों की भारी भीड़ लगी रहती है ऋषिकेश से यह मंदिर 30 किलोमीटर की दूरी पर है। इस जगह पर शिव जी ने समुद्र मंथन के दौरान विश किया था यहां पर माथा टेक में से सुकून मिलता है।

काशी विश्वनाथ मंदिर
भोलेनाथ का काशी विश्वनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है शिवरात्रि पर यहां पर शोभा यात्रा निकाली जाती है। सावन के महीने में भक्तगण दूर-दूर से भोलेनाथ के दर्शन करने आते हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर आने से आत्मा को मुक्ति मिलती है।

#महिलाओं के शरीर पर  तिल,आइये जानते हैं   इसके राज


Visit these Shiva temples in the month of Sawan, Bholenath will be pleased, Shiva temples , month of Sawan, Bholenath, Sawan 2024

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0