1 of 1 parts

Vastu Tips: मनी प्लांट चुराकर लगाना चाहिए या नहीं ? जानिए क्या है वास्तु नियम

By: Team Aapkisaheli | Posted: 22 Apr, 2024

Vastu Tips: मनी प्लांट चुराकर लगाना चाहिए या नहीं ? जानिए क्या है वास्तु नियम
घर में पेड़ पौधे केवल घर की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि घर में सुख समृद्धि भी लाते हैं। मनी प्लांट का पौधा आपको हर घर में देखने को मिलता है जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, मनी प्लांट इससे घर में कभी धन संबंधी परेशानी नहीं होती है। इस पौधे को लेकर अपने कई तरह की मान्यताओं के बारे में सुना होगा जिसमें से एक यह भी कहा जाता है कि मनी प्लांट का पौधा चुरा कर लगाया जाता है। मनी प्लांट के पौधे को लेकर वास्तु के नियम भी है, जिसमें यह बताया गया है कि पौधे को चुराकर लगा सकते हैं या नहीं ?

क्या है मनी प्लांट की मान्यता
मान्यताओं के अनुसार, देखा जाए तो मनी प्लांट यदि आप चुरा कर लगाते हैं, तो आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि, जिस घर में मनी प्लांट का पौधा हरा भरा रहता है उसे घर में आर्थिक तंगी कभी नहीं आती। वहीं, वास्तु के नियम के अनुसार मनी प्लांट को कभी चुराकर नहीं लगना चाहिए। यदि आप इस पौधे को खरीद कर घर में लगाते हैं तभी आपको पूर्ण लाभ मिलता है।

ना करें ये गलतियां
यदि आप अपने घर में लगा हुआ मनी प्लांट किसी दूसरे को देते हैं तो आपके घर में होने वाली बरकत खत्म हो जाती है। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि कभी आपका मनी प्लांट जमीन को स्पर्श न करें इससे नुकसान होता है।

किस दिशा में रखें मनी प्लांट ?
मनी प्लांट को यदि आप लग रहे हैं तो इसे सही दिशा में रखने की सलाह दी जाती है। वास्तु के नियम अनुसार, मनी प्लांट को उत्तर या पूर्व दिशा में नहीं लगना चाहिए इससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। पौधे को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।


#परिणीती का मस्त Style देखकर आप भी कहेंगे हाय!


Vastu Tips, money plant , Should money plant be planted by stealing or not! Know what are Vastu rules

Mixed Bag

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0