1 of 2 parts

प्यार को फिर से जिन्दा करने में मददगार हैं ये तरीकें

By: Team Aapkisaheli | Posted: 16 Oct, 2018

प्यार को फिर से जिन्दा करने में मददगार हैं ये तरीकें
प्यार को फिर से जिन्दा करने में मददगार हैं ये तरीकें
आजकल ज्यादातर कपल्स व्यस्त हाईटेक लाइफस्टाइल जीते हैं। दोनों ही सुबह से ले कर रात तक काम करते हैं। ऎसे में उन के पास अपने साथी के लिए टाइम नहीं होता। समय की कमी और वर्कलोड की वजह से छोटीछोटी बातों पर तकरार शुरू हो जाती है, जिस के चलते दोनों के बीच कम्युनिकेशन गैप आ जाता है। तो ऎसे में हम आपके लिए कुछ टिप्स लाये हैं।
रोमांस रहे बरकरार प्यार के एहसास को जगाने के लिए एक-दूसरे को स्पर्श करते रहना अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में जरूर शामिल करें। आमतौर पर कामकाजी कपल्स काम के दबाव के चलते एकदूसरे के हाथों को छूने या आलिंगन करने को चोंचले समझ कर दरकिनार करते हैं, जबकि यही स्पर्श उन के मन में सो चुके प्यार को फिर से जिंदा कर देता है।

पति-पत्नी के रिश्ते में समय के साथ प्रशंसा या तारीफ करने का भाव भी समाप्त होनेके कारण जिंदगी की उमंग कहीं खो जाती है। रिश्ता कितना ही पुराना क्येां न हो, दिल और मन तो वहीं रहता है, जो अपने प्रियतम के मुंह से अपनी प्रशंसा सुनने को बेताब रहता है। इसलिए अपने जीवनसाथी की प्रशंसा करने में कंजूसी क्यों बरतें। जम कर करें प्रशंसा और रोमांस को फिर से जीवित कर लें।

सबसे पहले उन खास दिनों की सूची बनाएं। जो आप दोनों की पहली मुलाकात की डेट हो या फिर ऎसे कई छोटे-छोटे अवसर, जिन्हें आप बेकार समझ कर भुला चुके हैं। उन्हें यादों की पोटली से बाहर निकालें और सेलिब्रेट करें। उस से जुडे किससों को सुनें और सुनाएं।


#आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...


प्यार को फिर से जिन्दा करने में मददगार हैं ये तरीकें Next
Love couple romantic hug articles, hug news, couple maintain romance hug news, hug relationship articles, life happy news, romance hug news, romance life news

Mixed Bag

News

डीडीएलजे की यादों में खोईं एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी, शेयर किया अनुपम खेर संग पुराना सीन
डीडीएलजे की यादों में खोईं एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी, शेयर किया अनुपम खेर संग पुराना सीन

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0