साड़ी में महारानी जैसा रॉयल लुक पाने के लिए ट्राई करें ये 5 तरह के तिलहरी हार
By: Team Aapkisaheli | Posted: 29 May, 2026
अगर आप किसी भी शादी-पार्टी या खास मौके पर साधारण सी साड़ी पहनकर भी सबसे अलग और रॉयल दिखना चाहती हैं तो पारंपरिक नेपाली ज्वेलरी तिलहरी हार आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। आजकल महिलाओं के बीच इस पारंपरिक नेकलेस का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। यह हार न सिर्फ आपके गले की खूबसूरती बढ़ाता है बल्कि पूरी महफिल में आपको एक पारंपरिक और राजसी लुक भी देता है। आइए जानते हैं तिलहरी हार के उन 5 चुनिंदा डिजाइन्स के बारे में जिन्हें पहनकर हर कोई आपकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएगा।
हरा मोती तिलहरी डिजाइन अगर आप किसी पार्टी या उत्सव में जा रही हैं और साड़ी के साथ कुछ बेहद यूनिक पहनना चाहती हैं तो हरे रंग के मोतियों से पिरोया गया तिलहरी हार आपके लिए सबसे सही रहेगा। यह डिजाइन गहरे रंग की साड़ियों पर बेहद खूबसूरत लगता है और इसे पहनकर आपको एक बेहद शालीन लुक मिलता है।
क्लासिक ट्रेडिशनल डिजाइन यह डिजाइन सदाबहार है और साड़ी पहनने के बाद गले में बहुत ही शानदार लुक देता है। इस तरह के नेकलेस आपको आपके नजदीकी ज्वेलरी मार्केट में बहुत ही किफायती दामों पर आसानी से मिल जाएंगे जिनमें कारीगरी के कई बेहतरीन विकल्प उपलब्ध होते हैं।
ट्रेंडी और वायरल डिजाइन सोशल मीडिया और फैशन वर्ल्ड में आजकल एक खास तरह का तिलहरी हार डिजाइन बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है। महिलाएं इस नए पैटर्न को खूब पसंद कर रही हैं और अपनी सहूलियत के हिसाब से इसे लोकल बाजारों से अलग-अलग वैरायटी में खरीद रही हैं।
सिंपल साड़ी के लिए पेंडेंट स्टाइल अगर आप बहुत भारी ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं करती हैं तो छोटे पेंडेंट स्टाइल वाला तिलहरी हार चुन सकती हैं। यह आपकी बिल्कुल सिंपल और हल्की साड़ी के लुक को भी अचानक से बहुत खूबसूरत और क्लासी बना देता है।
रॉयल हेवी लुक डिजाइन अगर आप किसी बेहद खास पारिवारिक समारोह या शादी के फंक्शन में जा रही हैं तो इस भारी डिजाइन वाले तिलहरी हार को पहन सकती हैं। इसे पहनने के बाद आपको एक सलीकेदार और भारी लुक मिलेगा। जिसे देखकर हर कोई आपकी पसंद की जमकर तारीफ करेगा।
हेमलता शर्मा जयपुर
#अनचाहे बालों को हटाना अब मुसीबत नहीं...