Beauty Tips: सफेद बालों से हैं परेशान केमिकल डाई छोड़ें, मेहंदी में मिलाएं ये 5 चीजें और पाएं नेचुरल काला रंग
By: Team Aapkisaheli | Posted: 27 May, 2026
कम उम्र में बालों का सफेद होना आज एक बड़ी समस्या है। इसे छुपाने के लिए लोग केमिकल वाली हेयर डाई लगाते हैं जो बालों को रूखा और डैमेज कर देती है। अगर आप मेहंदी के लाल या नारंगी रंग से बचना चाहते हैं तो आपके किचन में ही इसका तोड़ मौजूद है। मेहंदी में पांच खास चीजें मिलाकर आप बिना किसी नुकसान के बालों को खूबसूरत काला और डार्क ब्राउन शेड दे सकते हैं।
अनुपात और सामग्री 200 ग्राम मेहंदी के लिए: अगर आप 200 ग्राम मेहंदी पाउडर ले रहे हैं तो उसमें 20 ग्राम कॉफी पाउडर और 4 चम्मच बारीक पिसी व छानी हुई चायपत्ती का पाउडर मिलाएं। इसके बाद 6 लौंग को तवे पर सूखा भूनकर पीस लें। साथ ही 4 तेजपत्ता को तवे पर तब तक रोस्ट करें जब तक वे जलकर काले न हो जाएं फिर उनका पाउडर बना लें। आखिरी और सबसे जरूरी चीज है 2 चम्मच हल्दी पाउडर जिसे खाली तवे पर कोयले जैसा काला होने तक भूनना है।
बनाने और लगाने का सही तरीका: इन सभी पाउडर्स को एक लोहे की कढ़ाई में मेहंदी के साथ अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसमें उबलता हुआ तेज गर्म पानी डालें जिससे इसके कलर पिगमेंट्स तुरंत एक्टिवेट हो जाते हैं। इस घोल को रातभर या 6-7 घंटे के लिए कढ़ाई में छोड़ दें। सुबह तक लोहे के रिएक्शन से मेहंदी पूरी तरह काली हो जाएगी।
इसे साफ और सूखे बालों में 2 घंटे के लिए लगाएं और फिर सिर्फ साफ पानी से धो लें। तुरंत शैंपू बिल्कुल न करें। बाल सूखने पर अच्छी तरह ऑयलिंग तेल करें ताकि रंग लॉक हो जाए और बाल ड्राई न हों। अगले दिन माइल्ड शैंपू से बाल धोएं। यह नुस्खा आपके बालों को हफ्तों तक प्राकृतिक रूप से काला बनाए रखेगा।
-हेमलता शर्मा, जयपुर
#क्या आप जानते हैं गर्म दूध पीने के ये 7 फायदे