1 of 1 parts

सावन-तीज पर दिखना है सबसे जुदा इस बार मार्केट के महंगे सूट छोड़ खुद डिजाइन कराएं ये 8 ट्रेंडी ग्रीन लुक्स

By: Team Aapkisaheli | Posted: 25 July, 2026

सावन-तीज पर दिखना है सबसे जुदा इस बार मार्केट के महंगे सूट छोड़ खुद डिजाइन कराएं ये 8 ट्रेंडी ग्रीन लुक्स
​सावन और हरियाली तीज के पावन अवसर पर हरे रंग के वस्त्र पहनना न केवल शुभ माना जाता है बल्कि यह उत्सव के माहौल में एक नई ताजगी भी भर देता है। इस बार अगर आप बाजार में मिलने वाले वही पुराने और आम रेडिमेड सूट्स से बोर हो चुकी हैं, तो खुद कपड़ा खरीदकर अपना मनपसंद डिजाइनर सूट सिलवाना एक बेहद स्मार्ट विकल्प है। इससे आप कम बजट में बुटीक स्टाइल का एकदम फैंसी और परफेक्ट फिटिंग वाला आउटफिट तैयार करा सकती हैं।
​गर्मियों के इस मौसम में ट्रेंडी और एलिगेंट दिखने के लिए मिंट ग्रीन शेड का पेस्टल फ्लोरल प्रिंट फैब्रिक चुनें। इसकी लूज-फिटेड शॉर्ट कुर्ती और सलवार आपको दिनभर बेहद कूल और कंफर्टेबल रखेगी। अगर आप पूजा-पाठ या मंदिर जाने के लिए कोई मिनिमल फिर भी रॉयल लुक चाहती हैं तो फर्शी सलवार के साथ शॉर्ट कमीज का कॉम्बिनेशन बनवाएं। हरी-कांच की चूड़ियों और लाइट ज्वेलरी के साथ यह लुक बेहद ग्रेसफुल लगता है।
​साधारण कपड़े को भी डिजाइनर टच देने के लिए उसमें कॉन्ट्रास्ट लेस या खूबसूरत गोटे की डिटेलिंग जुड़वाई जा सकती है। यह डेली वियर और छोटी-मोटी आउटिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। वहीं अगर आपको एथनिक पंजाबी वाइब्स पसंद हैं, तो पटियाला सलवार के साथ मल्टीकलर बॉर्डर और पॉम-पॉम लेस वाला दुपट्टा तैयार करवाएं। यह कॉम्बिनेशन देखने में जितना वाइब्रेंट है, बनाने में उतना ही आसान है।

​किसी खास फंक्शन या शाम के उत्सव के लिए ग्रीन फैब्रिक के साथ गोल्डन बॉर्डर वाला प्लाजो सूट सिलवाएं और इसे लाइटवेट ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ पेयर करें। यह आपको एक शाही और हैवी लुक देगा। इसके अलावाअगर आपके पास पहले से कोई व्हाइट सलवार रखी है तो बस एक हरा कुर्ता सिलवाकर एक नया और रिफ्रेशिंग कॉम्बिनेशन तैयार कर सकती हैं।

​सदाबहार और क्लासी लुक के लिए रेड और ग्रीन का कॉम्बिनेशन हमेशा ही हिट रहता है। हरे कुर्ते के साथ लाल दुपट्टा और पैंट हर स्किन टोन पर खूब खिलता है। वहीं अगर आप भीड़ से बिल्कुल अलग और मॉडर्न एथनिक लुक चाहती हैं तो प्रिंटेड हरे फैब्रिक से अफगानी सलवार सूट बनवाएं। यह स्टाइल आजकल काफी ट्रेंड में है और पहनने में बेहद आरामदायक भी रहता है।
हेमलता शर्मा जयपुर

#आसान Totka अपनाएं अपार धन-दौलत पाएं...


Sawan Teej,expensive suits,market , design, trendy green looks

Mixed Bag

News

कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना लक्ष्य: लवलीना बोरगोहेन
कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना लक्ष्य: लवलीना बोरगोहेन

Ifairer


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0