बड़े-बड़े ख्वाब देखने और बातें बनाने में माहिर होते हैं ये मूलांक स्वभाव में छुपा होता है गजब का स्वैग
By: Team Aapkisaheli | Posted: 06 July, 2026
अंकज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की जन्म तारीख सिर्फ उसकी उम्र नहीं बताती बल्कि उसके मिजाज के कई अनसुने राज भी खोलती है। दुनिया में जहां कुछ लोग बेहद शांत और अपनी बात को सीमित रखने वाले होते हैं वहीं कुछ लोग अपनी बातों से ऐसा समां बांधते हैं कि सामने वाला हैरान रह जाता है। ऐसे लोग बड़ी योजनाएं बनाने ऊंचे ख्वाब देखने और अपनी बातों से माहौल को पूरी तरह अपने पक्ष में करने के उस्ताद माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि तारीखों के गणित में वो कौन से मूलांक हैं जो अपनी इस खास खूबी के लिए जाने जाते हैं।
मूलांक 4: सोच से परे और अनोखी प्लानिंग के उस्तादअगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4 13 22 या 31 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 बनता है। इस मूलांक का सीधा संबंध राहु से माना जाता है जो लीक से हटकर सोचने और अचानक बड़े फैसले लेने के लिए जाना जाता है।
इन लोगों के दिमाग में हमेशा कोई न कोई ऐसा बड़ा आइडिया चल रहा होता है जो आम इंसान की सोच से बाहर हो। कई बार जब इनके पास संसाधन बेहद सीमित होते हैं तब भी ये अंतरराष्ट्रीय स्तर की डील्स या किसी बड़े प्रोजेक्ट की चर्चा इस तरह करेंगे जैसे सब कुछ तय हो चुका हो। इनका यह कॉन्फिडेंस ही इनकी सबसे बड़ी पहचान है।
मूलांक 6: लाइफस्टाइल और स्टेटस के दीवानेमहीने की 6 15 या 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है। इसके अधिपति शुक्र देव हैं जिन्हें सुख-सुविधा आकर्षण और चमक-धमक का कारक माना जाता है।
इस मूलांक के लोगों को साधारण चीजें आसानी से पसंद नहीं आतीं। इनकी बातचीत में अक्सर आलीशान रहन-सहन ब्रांडेड चीजें और बड़े लोगों के किस्से शामिल होते हैं। अगर जेब में बजट कम भी हो तब भी इनका बात करने का तरीका और सलीका ऐसा होता है कि सामने वाला इन्हें बेहद रसूखदार समझने पर मजबूर हो जाता है। ये अपने इर्द-गिर्द हमेशा एक प्रीमियम माहौल बनाकर रखना पसंद करते हैं।
मूलांक 1: स्वाभिमान और राजा जैसा मिजाजजिन लोगों का जन्म 1 10 19 या 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 1 होता है, जिसके स्वामी स्वयं सूर्य हैं। सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है इसलिए इन लोगों के स्वभाव में भी एक स्वाभाविक लीडरशिप और थोड़ा ईगो होता है।
ये लोग कभी भी किसी के सामने अपनी परेशानियां या आर्थिक तंगी बयां करना पसंद नहीं करते। इनके हालात चाहे जैसे भी हों इनकी बातें हमेशा बड़ी और किसी राजा की तरह वजनदार होंगी। खुद को हमेशा शीर्ष पर देखना और अपनी बात को सबसे ऊपर रखना इनकी आदत में शामिल होता है।
मूलांक 3: शब्दों के जादूगर और जानकारयदि आपका जन्म किसी महीने की 3 12 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 3 है जो देवगुरु बृहस्पति से प्रभावित है। गुरु का प्रभाव होने के कारण इनके पास ज्ञान और अनुभव की कोई कमी नहीं होती।
ये लोग झूठ का सहारा नहीं लेते लेकिन किसी साधारण सी बात को भी इतनी खूबसूरती और विस्तार के साथ पेश करते हैं कि सुनने वाले को वह बेहद चमत्कारी और बड़ी लगने लगती है। इनकी कम्युनिकेशन स्किल्स इतनी कमाल की होती हैं कि लोग इनकी बातों से प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाते।
हेमलता शर्मा जयपुर
#हर मर्द में छिपी होती है ये 5 ख्वाहिशें