1 of 1 parts

मातापिता बच्चों के पहले गाइड

By: Team Aapkisaheli | Posted: 03 Jan, 2013

मातापिता बच्चों के पहले गाइड
पेरैंट्स बच्चों के रोल मॉडल होते हैं। अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिवारे के सदस्यों के साथ अच्छा रिश्ता बनाकर आप अपने बच्चो को यह सिखा सकते हैं कि दूसरों के साथ मधुर सम्बन्ध कैसे बनाए जाएं।

संतुलित आहार बच्चो को स्मार्ट और हैल्दी बनाने केलिए जरूरी है कि उसे पौष्टिक और संतुलित आहार दिया जाए, बच्चो को पर्याप्त पोषण की जरूरत बचपन से ही होती है। थोडा बडा होने पर उसे प्रोटीन रिच डाइट अण्डे, दूध, मछली, सोयाबीन दें, जो बच्चो की कार्यशीलता, एकाग्रता और सोचने की शक्ति बढाती है, हडि्डयां मजबूत बनाती है। बच्चो के मानसिक विकास के लिए दूध बहुत जरूरी है। उसे रोजाना एक गिलास दूध पीने की आदत डालें।

बच्चो के साथ कम्युनिकेशन बनाएं बच्चो के साथ कम्युनिकेशन बना कर रखें। वह कभी किसी उलझन में हो, तो उसे सही रास्ता दिखाएं।

चीखेंचिल्लाएं नहीं बच्चों पर कभी चीखेंचिल्लाएं नहीं, क्योंकि डांट खाने पर वे बात मानने के बजाय और भी ज्यादा बेपरवाह बन जाएंगे। बच्चो को कोई भी बात प्यार से समझाएं। उसे सुधारने और अपनी परेशानियां शेयर करने का मौका दें।

सकारात्मक योगदान एक रिसर्च के मुताबिक ऎसे बच्चों में, जिन के मातापिता उनकी परवरिश में सकारात्मक योगदान दे रहे हैं और पॉजिटिव पेरैंटिंग स्किल्स का प्रयोग कर रहे हैं, व्यावहारिक समस्याएं कम दिखीं और इंटैलिजेंस टैस्ट में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया। बच्चा टीवी देखने में ज्यादा दिलचस्पी लेने लगे तो उसके टीवी देखने का समय निर्धारित करें। उसे कुछ खास चैनल्स और अच्छे कार्यक्रम ही देखने दें। 2 साल तक के बच्चों को तो टीवी के आगे बैठने भी ना दें। बच्चों को तनाव से बचाएं। स्टै्रस हारमोन उनके कोमल मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा कर उनकी याददाशत, सीखने की क्षमता और एकाग्रता को बाधित कर सकता है।

Most Popular

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди
рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer