1 of 1 parts

आकर्षक जूडे से बदले अपना स्टाइल

By: Team Aapkisaheli | Posted: 29 Jan, 2013

आकर्षक जूडे से बदले अपना स्टाइल
शादियों को मौसम है ऎसे में हर महिला चाहती है कि वे दूसरों से अलग स्टनिंग और गौर्जियस दिखें इसलिए सिर्फ खूबसूरत ड्रेस ही नहीं आकर्षक हेयरस्टाइल भी खास मायने रखता है।

साइड रोल स्टाइल
सभी बालों को बाई तरफ कर के बैक कौबिंग करें और एक साइड पोनी बना लें। कर्ल रौड से बालों को कर्ल करें। कर्ल किए बालों को टेल कौंब की सहायता से उठाएं और बैक कौंबिग कर के पोनी में ही सैट करें, कुछ बाल उठा कर टैग करें और बाकी को ऎसे ही छोड दें। यह डिफरैंट लुक आपकी खूबसूरती में चार-चांद लगा देगा और आप पार्टी में भी दिखेंगी एकदम कूल ऎंड फ्रैश।

क्रोशिया स्टाइल
जूडा पूरे बालों में अच्छी तरह कंघी कर के एक ऊंची पोनी बना लें। पोनी की लट में स्प्रे डालें। पोनी में से 1 लट उठा कर क्रोशिया स्टाइल में बालें को घुमा कर रोल बनाएं। उंगलियों की सहायता से बालों की लडको 3 बार क्रोशिया बनाने वाले अंदाज में घुमाकर रोलकरें और पिन से सैट करें। इस अंदाज में आप चाहें कितनी भी लटें ले कर इसे बना सकती हैं। यह ध्यान रहे सभी रोल ढीले रखने हैं। बालों की जड से एक लट छोड कर ही ढीला क्रोशिया बनाना है। अब टेल कौंब की सहायता से उन तीनों रोल्स को धीरे-धीरे फैला कर ढीला करें इसे आप अपनी मनपसंद मैचिंग ड्रेस के साथ मैचिंग ऎक्सेसरीज से सजा कर किसी भी पार्टी का आनंद उठा सकती हैं।

स्टफिंग जूडा स्टाइल
बालों में कंघी करने के बाद उन का एक भाग बना लें, ईयर टू ईयर बालों को छोड कर पीछे के बालों की पोनी बनाएं और बालों से स्प्रे डालें। अब पोनी की लट को जूडे में लपेट कर पिन से सैट कर दें। पोनी के बालों को जूडे में ऎसे लपेटें कि जूडा नजर ना आए। अब इस में स्पे्र डालें। फिर स्टफिंग को पूरी तरह हाथ से फैला कर छिपा देँ। क्राउन एरिया में वी शेप में एक भाग बनाएं। बाई तरफ के बालों को बैक कौंबिग कर के जूडे में सैट करें। ऎसे ही दाई तरफ के बालोे को सैट करें। अब इसे ऎक्सेसरीज से ऎसे सजाएं कि देखने वाले कह उठें वाह, क्या स्टाइल है।

Most Popular

Mixed Bag

News

рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди
рддрдорд┐рд▓рдирд╛рдбреБ рдЪреБрдирд╛рд╡ : рдХреЗ рдЖрд░реНрдорд╕реНрдЯреНрд░рд╛рдВрдЧ рдХреА рдкрддреНрдиреА рдкреЛрд░реНрдХреЛрдбреА рдиреЗ рдПрдирдбреАрдП рдЙрдореНрдореАрджрд╡рд╛рд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рднрд░рд╛ рдирд╛рдорд╛рдВрдХрди

Ifairer